Skip to main content

प्रेमी से कराई पति की हत्या, लाश से लिपटकर रोई: पत्नी ने बताई लोकेशन, गांव के ही युवक से था अफेयर...

 सुल्तानपुर में महिला ने प्रेमी से अपने पति की हत्या करवा दी। युवक का शव गुरुवार सुबह बाग में पड़ा मिला। पत्नी लाश से लिपटकर चीखती-चिल्लाती रही। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाई। शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने मृतक की पत्नी का नाम बता दिया।

इसके बाद पुलिस गांव पहुंची। घर से अर्थी उठने के दौरान ही आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया। गांव वाले यह देखकर हैरान रह गए। उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि यह वही महिला है जो कुछ घंटे पहले पति की लाश के सामने बैठकर रो रही थी। आरोपी के मुताबिक, प्रेमिका ने ही पति के घर से निकलने पर उसकी लोकेशन बताई थी। मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र का है।

घर से 300 मीटर दूर बाग में मिली लाश जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर किंदीपुर गांव के रहने वाले गंगादीन के 38 साल के बेटे महेश का गुरुवार को बाग में शव मिला। उसका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। गांव वालों ने शव देखते ही इसकी जानकारी महेश के परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंची पत्नी पूजा, मां कौशिल्या लाश देखकर बेसुध हो गईं।

सूचना पर एएसपी, सीओ लंभुआ व चांदा कोतवाली समेत 4 थानों की टीमें पहुंची। शुरुआती जांच में पत्नी के अवैध संबंध की बात सामने आई। पुलिस ने पूजा की कॉल डिटेल निकलवाई तो एक युवक का नंबर संदिग्ध लगा। आरोपी महेश से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूजा का नाम लिया। महेश की हत्या की बात कबूल की।

इसके बाद पुलिस किंदीपुर गांव पहुंची और शव यात्रा के बीच से आरोपी पत्नी पूजा को हिरासत में ले लिया। महेश के तीन बच्चे हैं। प्रिया (16), सुंदरी (8) और समर (4)। महेश चार भाइयों में सबसे छोटा था। वो लुधियाना में मजदूरी करता था। 2025 की शुरुआत में वो घर आया तो वापस नहीं लौटा। यहीं पर प्राइवेट नौकरी करने लगा।

पुलिस को गुमराह करती रही पत्नी गिरफ्तारी से पहले आरोपी पूजा पुलिस को लगातार गुमराह करती रही। उसने बताया था- बुधवार शाम करीब 6:30 बजे पति महेश घर से निकले थे। उन्होंने कहा था कि मुर्गा लेने जा रहे हैं। इस पर मैंने मछली लाने की बात कही थी। इसके बाद वे वापस नहीं लौटे।

पूजा के मुताबिक घर में पैसे न होने से मोबाइल रिचार्ज भी नहीं कराया था। रात में काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह बड़ी बेटी और भाभी ने बाग में जाकर शव देखा।

गांव के ही युवक से था पत्नी का अफेयर पुलिस की जांच में सामने आया कि पूजा का गांव के ही डंगर यादव से अफेयर था। इसकी जानकारी पति महेश को हो गई थी। बुधवार शाम जब पति घर से बाजार के लिए गया तो कुछ समय बाद पूजा प्रेमी की दुकान पर गई। रात करीब 8:30 बजे जब महेश, डंगर की दुकान के पास पहुंचा तो उसने पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

किसी को यह बात पता न चले इसलिए दोनों ने महेश की हत्या करने का प्लान बनाया। पूजा ने प्रेमी से कहा- पति को ठिकाने लगाना है। इसके बाद वह घर आ गई। फोन करके पति की लोकेशन डंगर को बताई। इसके बाद डंगर, महेश के पीछे लग गया। रात में सुनसान जगह देखकर उसने महेश की हत्या कर दी। शव को बाग के पास फेंक दिया।

फोन पर लगातार अपडेट लेता रहा आरोपी गांव वालों के मुताबिक सुबह से लेकर करीब 11 बजे तक डंगर घटनास्थल पर मौजूद रहा। वो बार-बार अपनी दुकान खोलता और बंद करता रहा। लोगों से फोन पर घटना को लेकर बार-बार जानकारी ले रहा था। इसकी भनक सिविल ड्रेस में क्राइम ब्रांच को हो गई।

सर्विलांस से पकड़ में आया हत्यारा प्रेमी क्राइम ब्रांच ने पहले एक संदिग्ध को उठाया। फिर डंगर की गतिविधि पर नजर बनाए रखी। उसका नंबर सर्विलांस पर डाला। अंत में जब उसे हिरासत में लेकर थाने पर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया- परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की चार टीमें लगाई गईं थीं। आरोपी युवक और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महेश के घर से निकलते ही पत्नी ने अपने प्रेमी को सूचना दी थी। इसी के बाद प्रेमी ने हत्या को अंजाम दिया।

Watch Video Live न्यूज़ Live Media Digtal Network (Weekly) पर। ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे! 

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...