Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2026

एपस्टीन फ़ाइल्स: पैसा, ताक़त और यौन हिंसा के उस मर्दाना तंत्र का नाम, जिसने दुनिया को हिला दिया...

कल्पना कीजिए एक ऐसी दुनिया, जहाँ अपराध का पैमाना यह ना हो कि क्या गलत है, बल्कि यह हो कि गलती करने वाला कितना ताकतवर है। जहाँ यौन हिंसा की शिकार लड़कियों की आवाज़ को दबाने के लिए अरबों डॉलर, जासूस और वकीलों की फ़ौज खड़ी कर दी जाए। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि जेफ़री एपस्टीन नाम की उस दरिंदगी की असल ज़िन्दगी है, जिसके दस्तावेज़ आज 'एपस्टीन फ़ाइल्स' के नाम से दुनिया के सामने हैं। एपस्‍टीन की ऐसी ही एक महत्‍वपूर्ण सहयोगी  गिलेन मैक्सवेल  को साल 2021 में नाबालिग लड़कियों को फुसलाने और उनका यौन शोषण कराने में सहयोग के इल्‍ज़ाम में मुजर‍िम ठहराया गया. लड़क‍ियों के ल‍िए मर्दाना ताक़त का कुचक्र अँधेरे कुएँ की तरह है. उन्‍हें फँसाया जाता है. वे फ‍िर मानो क‍िसी दलदल में फँसती चली जाती हैं. यह महज़ कुछ कागज़ों का ढेर नहीं है। यह उस मर्दाना सत्ता तंत्र का आईना है, जो सदियों से चुपके-चुपके अपने जाल बुनता आ रहा है। एपस्टीन और उसकी सहयोगी गिलेन मैक्सवेल ने अमीरी, रसूख और राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल कर एक ऐसा अंडरग्राउंड नेटवर्क खड़ा किया, जहाँ मासूम लड़कियां एक करेंसी की तरह इस्तेमाल की गईं...