Skip to main content

'मेरे पापा को वापस लाओ...'स्लोगन लिख SDM से बच्ची ने लगाई पापा को छुड़वाने की गुहार...

सुल्तानपुर में जेल पहुंचे कॉलेज शिक्षक की मासूम बेटी SDM ऑफिस में इंसाफ मांगने पहुंची। उसने हाथ में तख्ती ले रखा था। जिस पर लिखा था, 'मेरे पापा को वापस लाओ-वापस लाओ।' पुलिस आज बैकफुट पर आ गई है, अधिकारियों के निर्देश पर कॉलेज प्रिंसिपल व उप प्रिंसिपल पर FIR दर्ज की है।



दरअसल, ये पूरा मामला कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्री रामदेव पांडेय इंटर कॉलेज सरैया मुस्तफाबाद का है। बीते मंंगलवार से यहां विवाद शुरू हुआ था। सहायक अध्यापक सतीश कुमार मिश्र का प्राचार्य रघुनायक प्रसाद द्विवेदी व उप प्राचार्य देवेंद्र मिश्र से पुराने विवाद के चलते विवाद हुआ था। जिसमें इसमें प्राचार्य और उप प्राचार्य बुरी तरह घायल हो गए थे।



कॉलेज में तोड़फोड़ भी हुई थी। दोनों घायलों की तहरीर पर कादीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने सहायक अध्यापक सतीश मिश्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप है कि शिक्षक की तहरीर पर कार्रवाई नहीं हुई। विरोध में अगले दिन बुधवार को कई शिक्षक संगठनों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया था।

बुधवार शाम स्कूल बंद होने के बावजूद बड़ी संख्या में ड्रेस में पहुंचे स्कूली बच्चे स्कूल के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इनकी मांग थी कि शिक्षक को तत्काल रिहा किया जाए। प्रदर्शन की सूचना एसडीएम व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान छात्र-छात्राओं में से किसी ने एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव व पुलिस टीम पर पानी फेंक दिया। जिस पर पुलिस ने चार छात्रों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली की तरफ जाने लगी। नाराज छात्रों ने पुलिस टीम पर पथराव किय। इसमें पुलिस के एक वाहन का शीशा टूट गया।



बताया जा रहा है कि एसडीएम के ड्राइवर रमाशंकर यादव को पत्थर लगा है और मामूली चोट आई है। पथराव के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन और विरोध शाम चार बजे से रात करीब साढ़े आठ बजे तक चलता रहा। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी लगातार स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में रहे। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि हिरासत में लिए गए छात्राें को छोड़ दिया गया है। प्रदर्शन करने वाले छात्राें को शांत करवा दिया गया है। इस मामले की जांच सीओ कादीपुर को दी गई है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Happy Janmashtami 2023: मथुरा से लेकर कश्मीर तक मची धूम. | Mathura Vrindavan | G-20 Summit | Video

आज शिक्षक की पत्नी के प्रदर्शन के बाद पुलिस बैकफुट पर आई। प्रधानाचार्य रघुनायक प्रसाद द्विवेदी और शिक्षक देवेंद्र मिश्र के खिलाफ कादीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। शिक्षक से मारपीट करने गाली गलौज देने और जान से मार डालने की धमकी की धाराओं में अभियोग दर्ज हुआ। एसपी पीटीएस के प्रभाव में शिक्षक के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा चुका है। एसपी सोमेन वर्मा ने कहा कि निष्पक्षता के साथ मामले में कार्रवाई की जा रही है।


कादीपुर में हुए विवाद की जाॅच हेतु 3 सदस्यीय जाॅच कमेटी का गठन

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...