Skip to main content

कादीपुर में हुए विवाद की जाॅच हेतु 3 सदस्यीय जाॅच कमेटी का गठन

  जिलाधिकारी द्वारा श्री रामदेव इण्टर कालेज मुस्तफाबाद सरैया कादीपुर में हुए विवाद की निष्पक्ष जाॅच हेतु तीन सदस्यीय जाॅच कमेटी का किया गया गठन।


सुलतानपुर. सोशल मीडिया में वायरल खबर- श्री रामदेव इण्टर कालेज मुस्तफाबाद सरैया, तहसील कादीपुर, सुलतानपुर में प्राचार्य एवं शिक्षक के बीच हुए विवाद व छात्रों द्वारा अधिक फीस वसूले जाने के कारण प्राचार्य एवं शिक्षक को पीटे जाने पर शिक्षक के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर की निष्पक्ष जाॅच के सम्बन्ध में मा0 अध्यक्ष, शिक्षक संघ, जिला मंत्री उ0मा0शि0 संघ द्वारा जिलाधिकारी महोदया, सुलतानपुर को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है।

#G20India की पूर्व संध्या पर आज इतिहास रचा गया:

उक्त के क्रम में जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा घटना की निष्पक्ष जाॅच हेतु तीन सदस्यीय जाॅच कमेटी का गठन किया गया है। उक्त जाॅच कमेटी में जिला विद्यालय निरीक्षक सुलतानपुर, उप जिलाधिकारी कादीपुर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी कादीपुर को नामित किया गया है। जिलाधिकारी महोदया द्वारा उक्त जाॅच समिति को निर्देशित किया गया है कि संयुक्त रूप से घटना स्थल पर जाकर घटना से जुड़े सभी पक्षों का कलमबद्ध बयान लेते हुए निष्पक्ष गहन जाॅच आख्या यथाशीघ्र कल तक मुझे उपलब्ध करा दें, जिससे दोषियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा सके 

क्या है पूरा मामला  

दरअसल, पूरा मामला जिले की कादीपुर तहसील से जुड़ा हुआ है। जहां स्थित श्री रामदेव इण्टर कॉलेज में प्रधानाध्यापक व शिक्षक के बीच हुए खूनी संघर्ष से जुड़े मामले में डीएम जसजीत कौर ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है 

अवैध रूप से अधिक फीस वसूले जाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में डीएम जसजीत कौर ने बनाई तीन सदस्यीय जांच कमेटी । एसडीएम कादीपुर , सीओ कादीपुर व डीआईओएस सुलतानपुर सभी पक्षों का कलमबंद लेंगे।

तीन सदस्यीय जांच कमेटी आज देर शाम डीएम को जांच रिपोर्ट सौंप सकती है। जिसके बाद दोषियों पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है, जेल भेजे गए शिक्षक सतीश मिश्रा को बीते बुधवार की देर शाम पुलिस ने जेल भेजा था, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया था।

शासन तक पहुंचा कादीपुर के सरैया मुस्तफाबाद के इण्टर कॉलेज में अवैध फीस वसूली को लेकर हुए संघर्ष का मामला , सूत्रों की मानें तो पीटीएस सुलतानपुर के एसपी की भूमिका की भी हो सकती है जांच

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...