Skip to main content

राहुल नगर गोलीकांड का नही हुआ खुलासा, राणा एंड कम्पनी पर लगा जेसीबी से घर पटवाने का आरोप...

पीड़ित ने कहा जब राणा की टीम आतंक फैलाती है तो कोई सामने बचाने तक नही आता, योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति को ढेंगा दिखाती राणा एंड कम्पनी

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में माफिया, अपराधियों और अपराध के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप उत्तर प्रदेश पुलिस व राजस्व विभाग द्वारा राज्य में शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार लगातार दावा कर रही है कि प्रदेश मे सब कुछ ठीक है,लेकिन सुलतानपुर मे इसके विपरीत है ।

अभी बीते दिनो भाजपा के जिला मंत्री राजेश सिंह निवासी कुंदा भैरवपुर के भाई बीके सिंह की राहुल नगर में किराने की दुकान है। बीते सोमवार शाम को भाजपा नेता वहीं आकर बैठ गए थे। बताया जाता है कि करीब 7:50 बजे बाइक सवार दो बदमाश आए और उन पर गोली चला दी। राजेश नीचे झुक गए जिससे दुकान के सामने लगे शीशे और एल्यूमिनियम की दीवार से गोली टकराई और वे बाल-बाल बच गए। यह आवाज सुनकर आसपास लोग जमा हो गए और कुछ ही देर में भाजपा विधायक राजेश गौतम और राजबाबू उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए। उधर, बदमाश गोली मारते ही फरार हो गए।सूचना मिलते ही कादीपुर सीओ शिवम मिश्रा के साथ-साथ अखंडनगर और दोस्तपुर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आसपास पड़ताल की। इसके बाद भाजपा नेताओं के साथ राजेश सिंह अखंडनगर थाने पहुंचे।इस घटनाक्रम मे भी राणा अजीत सिंह व अभिजीत सिंह ऊर्फ शशांक सिंह का नाम सामने आया था फिलहाल इस घटनाक्रम का अभी खुलासा नही हुआ। 

---साहेब हमारी दुकान व ट्यूबवेल के मुख्य द्वार को शशांक ने जेसीबी से पाट दिया, और बहुत मारा----

अखंडनगर थाना क्षेत्र के कुन्दा भैरोपुर गांव निवासी राम बहादुर माली पुत्र रामहित माली ने पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा को बीते दस जुलाई को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि बीते पांच जुलाई को कालेज प्रबंधक शशांक सिंह पुत्र राणा अजीत सिंह जेसीबी मशीन से पैतृक भूखंड गाटा संख्या  9ख जिसमे पीड़ित राम बहादुर माली बीते चालीस वर्ष से ट्यूबवेल व दुकान बना कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था, शाम को राणा पुत्र ने गुर्गो के साथ पहुंच कर मिट्टी पाटकर मुख्य द्वार ही बंद कर दिए। शिकायती पत्र के अनुसार अगली सुबह जब घर गिराकर कब्जा करने पहुचे तो पीड़ित पक्ष ने इसका विरोध किया, इस पर अभिजीत सिंह ऊर्फ शशांक सिंह पुत्र राणा अजीत सिंह ने अपने गुर्गो के साथ पिस्टल, लाठी डंडा लेकर पीड़ित राम बहादुर माली के लडके अमित माली को पीटकर लहुलुहान कर दिया, आरोप है कि इनका दहसत इस तरह है कि हल्ला गुहार पर कोई बचाने तक नही आया। 

बीते 15 वर्षो से कुछ ज्यादा हो गया है राणा एंड टीम का आतंक

 राम बहादुर माली ने बताया कि विग 15 वर्ष से राणा अजीत सिंह और उनके गुर्गो का आतंक कुछ ज्यादा ही हो गया है, जो भी इनके खिलाफ आवाज उठाता है उसे पिटवाते है, शिकायत करने की हिम्मत किसी मे नही है क्या कि राणा अजीत सिंह दबंग किस्म के है इनके खिलाफ और भी अभियोग पंजीकृत है, राणा एंड टीम न्यायालय के आदेश को भी नही मानती है।

Comments

Popular posts from this blog

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

थकान के कारण रात में गहरी नींद में सो रहे थे 50 श्रद्धालु, नींद खुली चीख पड़े...

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे को याद कर घायल और अन्य श्रद्धालु सिहर जा रहे हैं। वह बस यही कह रहे कि अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी 50 श्रद्धालु सामूहिक भोजन किए।  इसके बाद अपनी-अपनी सीट पर बैठे और थकान के कारण गहरी नींद में चले गए। रात करीब ढाई बजे अचानक धमाका जैसी आवाज और झटका लगने पर उनकी नींद खुल गई। इसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। किसी के ऊपर सामान गिरा था तो कोई खिड़की में फंस गया था। घायल वीपेन मंडल, वीरेंद्र मंडल ने बताया कि वे 50 लोगों समूह सात सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले। 10 दिन के इस धार्मिक भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति 8-8 हजार रुपये का पैकेज था। साथ में खाना और खाना बनाने वाले भी थे। सभी श्रद्धालु पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन रविवार अयोध्या पहुंचे थे। जहां रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमे और मोबाइल में तस्वीर भी कैद की।     रात खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। वह सोमवार को सुबह तक वाराणसी पहुंचते। जहां श्रीकाशी ...