Skip to main content

Dussehra Special: पहले गोलियां बरसा कर दशानन की सेना का खात्मा, फिर मशाल बाण से लंकेश...

 Ravan Dahan 2023: अनूठा रावण दहन: दादूपंथी समाज के इस अनूठे दशहरा महोत्सव में रावण की सेना भी देखने लायक होती है. यहां मिट्‌टी से बने असंख्य मटके रखे जाते हैं.

    झुंझुनूं. जिले के उदयपुरवाटी कस्बे का रावण दहन प्रदेश का अनूठा दहन है. यहां दशहरे के दिन रावण के पुतले के साथ उसकी सेना पर बंदूकों से अंधाधूंध गोलियां बरसाई जाती हैं. पहले सेना का खात्मा किया जाता है और अंत में मशाल बाण से रावण के पुतले को जलाया जाता है. रावण दहन से पहले बंदूकों से गोलियां बरसाने की दादू पंथी समाज की यह परंपरा करीब सवा सौ साल से चली आ रही है.

    यह परम्परा उदयपुरवाटी के जमात क्षेत्र में बसे दादूपंथी समाज के लोगों द्वारा निभाई जाती है. इसमें स्थानीय नगरपालिका भी सहयोग करती है. इसे देखने उदयपुरवाटी ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों से भी हजारों लोग एकत्रित होते हैं.

    नवरात्र स्थापना के साथ ही शुरू हुआ दशहरा उत्सव
    दशहरा उत्सव संयोजक घनश्याम ने बताया कि नवरात्र स्थापना के साथ ही दादूपंथियों का दशहरा उत्सव शुरू हो जाता है. जमात स्कूल में स्थित बालाजी महाराज के मंदिर में ध्वज फहराकर महोत्सव की शुरुआत की जाती है. नौ दिन चलने वाले दशहरा उत्सव में विभिन्न आयोजन होते हैं. दादू मंदिर में दादूवाणी के अखंड पाठ होते हैं. नवरात्र के पहले दिन परंपरागत तरीके से चांदमारी क्षेत्र में बंदूकों से रिहर्सल की जाती है.

    योगी राज में आपराधिक चरित्र के बाबाओं के हौसले बुलंद, आजम की हत्या हो सकती है: स्वामी प्रसाद मौर्य...

    इसके बाद शस्त्र पूजन, कथा प्रवचन होते हैं. उत्सव के तहत विजय पताका फहराने के लिए रणभेरी, नोबत, ढोल, ताशा व झांझ बजने शुरू हो जाते हैं. दशहरा उत्सव के दौरान प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती व दादूवाणी के पाठ, चांदमारी की रस्म, श्री दादू मन्दिर एवं बालाजी मन्दिर में विशेष आरती होती रहती है. इस दौरान रसोईपूजा, चादर दस्तूर, सवामणी-प्रसाद, अधिवेशन जैसे कार्यक्रम होते हैं.

    #मिशन शक्ति: चौथे चरण में बालिकाओं को किया जागरूक. | Sultanpur News Live | Mission Shakti | CM Yogi

    रावण की सेना भी देखने लायक
    दादूपंथी समाज के इस अनूठे दशहरा महोत्सव में रावण की सेना भी देखने लायक होती है. यहां मिट्‌टी से बने असंख्य मटके रखे जाते हैं. इन्हें सफेद कलर से पुतवाकर उन्हें सजीव बनाया जाता है. इन मटकों को एक दूसरे के ऊपर इस तरह से रखा जाता है कि रावण के दोनों तरफ असली में सेना ही नजर आती है. सबसे पहले सेना को ही गोलियों से छलनी किया जाता है. इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया जाता है.

    #Mahanavami पर सीएम योगी ने पहले पखारे पांव, फिर कराया भोजन, विदाई. | Navratri | CM Yogi | UP News

Comments

Popular posts from this blog

शादी का जश्न, रिसेप्शन की तैयारी और सुहागरात को मौत हैरान कर देगी प्रदीप और शिवानी की यह कहानी...

अयोध्या में एक शादी होती है. दूल्हा पूरी बारात के साथ दुल्हन को लेकर वापस घर लौट आता है. घर में जश्न का माहौल था. पूजा हो रही थी. अगले दिन रिसेप्शन था. लिहाजा, तैयारियां जोरो पर थीं. देर शाम तक घर में गीतों का कार्यक्रम चलता रहा. फिर सब अगले दिन की तैयारी में जल्द सो गए. अगली सुबह घरवाले सोकर उठे और रिसेप्शन की तैयारी में जुट गई. लेकिन दूल्हा और दुल्हन के कमरे का दरवाजा नहीं खुला. घरवालों ने आवाज़ दी. दरवाजा कई बार खटखटाया. लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. फिर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और कमरे का अंदर का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए. शादी के बाद घर लौटी बारात अयोध्या के रहने वाले प्रदीप की शुक्रवार 7 मार्च को शादी थी. प्रदीप धूमधाम से अपनी बारात लेकर अपने घर शहादतगंज से डीलीसरैया 7 मार्च की शाम पहुंचा था. रात बारात वहीं ठहरी थी. इसके बाद अगली सुबह शनिवार 8 मार्च को 11 बजे दुल्हन शिवानी की विदाई होती है. लगभग दो घंटे का सफर तय कर प्रदीप अपनी दुल्हन को दोपहर एक बजे लेकर घर पहुंचता है. रिसेप्शन की तैयारी घर पर धूमधाम से दुल्हन का स्वागत होता है. फिर शाम 7 बजे घर में ही पूजा होती है. चूंकि दुल्हन ...

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...