Skip to main content

यूपी में 'लाउड' नहीं होंगे अब 'स्पीकर', Yogi के आदेश के बाद एक्शन में Police, उतरवाए 3,288 लाउडस्पीकर...

बुलडोजर मॉडल से देश भर में कानून राज को लेकर चर्चित होते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाउडस्पीकर हटाओ मॉडल भी अब फिर सुर्खियों में आ चुका है. जिसके बाद प्रदेशभर में प्रशासन स्पीकर उतारने का काम सख्ती से कर रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अफसरों को सख्त आदेश दिया है कि मंदिर हो या मस्जिद हो, आरती हो या अज़ान हो धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर अगर नियम तोड़ रहे हैं तो उतार दो. 


फिर चाहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा से मंदिर हो या मस्जिद लाउडस्पीकर उतारा जा रहा है. इसके अलावा कानपुर में एक नहीं कई मस्जिद से उन लाउडस्पीकर को उतरवा दिया गया, जो कानून तोड़ने का काम कर रहे थे. वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी से महज पौन घंटे की दूरी पर मौजूद बाराबंकी में मस्जिद की मीनार से वो लाउडस्पीकर उतारे जा रहे हैं, जिनसे तेज आवाज़ में अज़ान गूंजती रही. पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश की मस्जिद से उतरवाकर लाउडस्पीकर अब नीचे इकट्ठा करा दे रहे हैं.


अलग-अलग शहरों में एक्शन मोड में आई पुलिस


फ़तेहपुर में तो मंदिर के शीर्ष स्तंभ से यूपी पुलिस खुद लाउडस्पीकर उतरवा रही है. मंदिर के साथ ही मस्जिद से भी वो लाउडस्पीकर खुलवा दिया जा रहा है, जो नियम तोड़कर बज रहा हो. फ़िरोज़ाबाद में तो पुलिस ने पहले कानून समझाया,  फिर मस्जिद कमेटी के लोग अलग-अलग जगहों पर खुद ही मीनार पर चढ़कर वो लाउडस्पीकर हटाने लगे, जिन्हें उतरवाने का आदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है. कौशांबी में भी यूपी पुलिस के पहुंचने के बाद मंदिरों से लाउडस्पीकर के तार काटकर उसे नीचे उतार दिया गया. 


अचानक क्यों शुरू हुआ एक्शन


उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में अचानक सोमवार को पुलिस का ये एक्शन क्यों हुआ? अचानक क्यों मंदिर और मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवाने पुलिसवाले पहुंचने लगे? दरअसल रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की. कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने बैठक की. इस दौरान लव जेहाद और धार्मिक स्थलों पर नियम तोड़ लाउडस्पीकर का विषय सामने आया. मुख्यमंत्री ने अफ़सरों के पेच कसे तो तुरंत अधिकारी लाउडस्पीकर हटाओ अभियान पर शुरु हो गए.


CM के आदेश के बाद एक्शन में आई पुलिस


मस्जिद से अज़ान हो या मंदिर से भजन-आरती हो. उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने कह दिया है कि शांति चाहिए तो लाउडस्पीकर तय नियम के मुताबिक चलेंगे. नहीं तो सीधे बंद करके उतारे जाएंगे. एक महीने तक एक्शन होगा. शुरुआत सोमवार से हो गई है. पहले ही दिन तीन हजार से ज्यादा लाउडस्पीकर धार्मिक स्थलों से पुलिस ने उतरवा लिए हैं.  


सोमवार भर में ही उत्तर प्रदेश में 61399 लाउडस्पीकर चेक किए गए.


इस दौरान 7288 का साउंड कम कराया गया.


3288 लाउडस्पीकर को धर्मस्थलों से उतरवा दिया, जिनकी आवाज़ मानक से ज़्यादा थी.


लाउडस्पीकर को लेकर क्या है नियम


नियम कहता है कि धार्मिकस्थल पर बजने वाले लाउड स्पीकर की आवाज़ उसके परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए. ऐसे अभियान की शुरुआत पिछले ही साल योगी आदित्यनाथ ने करा दी थी. जिसकी तारीफ़ कई नेताओं ने की थी. तब मुख्यमंत्री ने ये तक बताया कि जो लाउडस्पीकर उतारे गए हैं, इनका सही इस्तेमाल अब कैसे किया जाए.


कितनी होनी चाहिए लाउडस्पीकर की आवाज़


आपको बताते चलें कि इंसान के कान के लिए 70 डेसीबल तक की आवाज़ सामान्य होती है. हालांकि भारतीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के मुताबिक, ये लिमिट 65 डेसीबल तक ही निर्धारित की गई है. जब हम और आप यानी दो इंसान आपस में सामान्य आवाज़ में बात कर रहे होते हैं तब वो आवाज़ 60 डेसीबल होती है.


उत्तर प्रदेश सरकार सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड यानी CPCB की ही गाइडलाइंस को मानती हैं. जिसके तहत, रिहायशी इलाकों में दिन के समय 55 डेसीबल से ज़्यादा शोर नहीं होना चाहिए और रात के समय 45 डेसीबल से ज़्यादा शोर नहीं होना चाहिए. जबकि मन्दिर और मस्जिद पर इस्तेमाल होने वाले लाउडस्पीकर इससे कहीं ज़्यादा शोर पैदा करते हैं. भारत में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज़ 110 डेसीबल या उससे ज़्यादा होती है. इनमें मस्जिदों के अलावा मन्दिर और गुरुद्वारे भी हैं. 


- ये शोर कितना ख़तरनाक है, इसे आप इसी बात से समझ सकते हैं कि 70 डेसीबल से ऊंची आवाज़ इंसानों के अन्दर मानसिक बदलाव ला सकती है और ये हमारे शरीर की धमनियों में ख़ून के प्रवाह को भी बढ़ा सकती है और कई मामलों में इससे आपका ब्लड प्रेसर भी हाई हो सकता है. 


- ऐसे में लाउडस्पीकर को उत्तर प्रदेश में हटाने के फैसले को अगर कोई भी सियासत या धर्म के चश्मे से देखता है तो उन्हें कुछ तथ्यों के बारे में ज़रूर जानना चाहिए. जैसे लाउडस्पीकर का आविष्कार 1861 में हुआ और साल 1876 में Alexander Graham Bell ने पहली बार इसका Patent कराया. लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि जैसे लाउडस्पीकर का अविष्कार इन धर्मों के उदय के साथ हुआ. 


VIDEO:

सावधान: आपके बीच ऐसा चोर, जो कर देता है Account खाली. | Sultanpur News Live | Crime | UP News

- दुनिया में पहली बार किसी मस्जिद पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल साल 1936 में हुआ था. दावा होता है कि उस समय सिंगापुर की मस्जिद सुल्तान पर लाउडस्पीकर से अज़ान हुई थी. यानी अज़ान करनी हो या आरती, दोनों के लिए आस्था ज़रूरी है, लाउडस्पीकर नहीं।

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...