Skip to main content

15 पीढ़ियां, 200 से ज्यादा डिजाइन, जानें कौन है राम मंदिर के चीफ आर्किटेक्ट...

22 जनवरी 2024 को भारत एक ऐसे समारोह का गवाह बनने जा रहा है,जिसका पूरा विश्व लगभग दशकों से बेसब्री से इंतजार कर रहा था। 22 जनवरी को रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।पहले विवादित जमीन के लिए जबर्दस्त संघर्ष और उसके बाद दिव्य राम मंदिर का निर्माण।

 


रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विभिन्न संप्रदायों के 15 पीढ़ियां, 200 से ज्यादा डिजाइन, जानें कौन है राम मंदिर के चीफ आर्किटेक्ट

लगभग 4,000 संतों के साथ लगभग 8,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है।खासतौर से सोमपुरा परिवार ने राम मंदिर की संरचना तैयार की है। सोमपुरा परिवार भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मौजूद रहेगा।सोमपुरा ने सदियों से विश्व में 200 से ज्यादा मंदिरों को डिजाइन किया है, जिसमें प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर भी शामिल है।

बता दें कि सोमपुरा सलात गुजरात का एक पत्थर श्रमिक समुदाय है।यह दक्षिणी राजस्थान खासकर मेवाड़ में बसा हुआ है।सलात शब्द शिलावत से आया है, जो मंदिर वास्तुकार के लिए प्राचीन शब्द था।ये समुदाय अपने व्यवसाय के रूप में कलात्मक और मूर्ति निर्माण का काम करता है।ये समुदाय आशापुरा माता को कुल देवी के रूप में पूजता है। देवाधिदेव महादेव इस समुदाय के मुख्य देवता हैं।इस समुदाय के लोग कलात्मक नक्काशी और मूर्तिकला के साथ-साथ कलात्मक पत्थर से मूर्ति बनाने के काम में माहिर माने जाते हैं।


जानें राम मंदिर का मुख्य वास्तुकार कौन हैं


चंद्रकांत सोमपुरा रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य वास्तुकार हैं। चंद्रकांत के दादा प्रभाशंकर ओघड़ भाई नागर शैली के मंदिरों के अग्रणी डिजाइनरों में से एक थे, जिन्होंने आधुनिक सोमनाथ मंदिर का डिजाइन और निर्माण किया था।

चंद्रकांत एक ऐसे परिवार से हैं,जिसने भारत में 200 से ज्यादा संरचनाओं को डिजाइन किया है। चंद्रकांत अपने परिवार की 15वीं पीढ़ी हैं, जो मंदिरों को डिजाइन करने की कला को आगे बढ़ा रहे हैं।सोमपुरा ने मुंबई में स्वामीनारायण मंदिर और कोलकाता में प्रसिद्ध बिरला मंदिर को भी डिजाइन किया है।

लगभग 32 साल पहले विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रमुख अशोक सिंघल ने बिरला परिवार के माध्यम से चंद्रकांत सोमपुरा से रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर के लिए एक डिजाइन लाने के लिए संपर्क किया था।चंद्रकांत उस समय जमीन की टोह लेने के लिए अयोध्या आए थे, तो एक भक्त के रूप में गए थे और उन्हें मास्टर प्लान तैयार के लिए पैरों से जमीन मापनी पड़ी थी। चंद्रकांत ने राम मंदिर के लिए एक भव्य डिजाइन बनाया, जिसे बाद में 1990 के दशक की शुरुआत में प्रयागराज में कुंभ के दौरान संतों द्वारा अनुमोदित किया गया था।साल 2020 में मूल से कुछ बदलावों के साथ एक नया डिजाइन चंद्रकांत द्वारा हिंदू ग्रंथों वास्तु शास्त्र और शिल्प शास्त्र के अनुसार तैयार किया गया।राम मंदिर का डिजाइन तैयार करते समय चंद्रकांत को उनके दोनों बेटे आशीष और निखिल सोमपुरा ने सहायता की थी।राम मंदिर के अलावा चंद्रकांत ने गांधीनगर में स्वामी नारायण मंदिर और पालनपुर में अंबाजी मंदिर सहित लगभग 130 मंदिरों को डिजाइन किया है।

Comments

Popular posts from this blog

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

थकान के कारण रात में गहरी नींद में सो रहे थे 50 श्रद्धालु, नींद खुली चीख पड़े...

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे को याद कर घायल और अन्य श्रद्धालु सिहर जा रहे हैं। वह बस यही कह रहे कि अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी 50 श्रद्धालु सामूहिक भोजन किए।  इसके बाद अपनी-अपनी सीट पर बैठे और थकान के कारण गहरी नींद में चले गए। रात करीब ढाई बजे अचानक धमाका जैसी आवाज और झटका लगने पर उनकी नींद खुल गई। इसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। किसी के ऊपर सामान गिरा था तो कोई खिड़की में फंस गया था। घायल वीपेन मंडल, वीरेंद्र मंडल ने बताया कि वे 50 लोगों समूह सात सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले। 10 दिन के इस धार्मिक भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति 8-8 हजार रुपये का पैकेज था। साथ में खाना और खाना बनाने वाले भी थे। सभी श्रद्धालु पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन रविवार अयोध्या पहुंचे थे। जहां रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमे और मोबाइल में तस्वीर भी कैद की।     रात खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। वह सोमवार को सुबह तक वाराणसी पहुंचते। जहां श्रीकाशी ...