Skip to main content

Wheather Update In UP. उत्तर प्रदेश के 65 जिलों में घने कोहरे, मौसम विभाग में जारी किया रेड अलर्ट....

 मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में यूपी के 65 जिलों के लिए फिर से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. वहीं, घने की कोहरे की वजह से कई जिलों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है. चलिए जानते हैं मौसम का हाल.

यूपी के 65 जिलों में दो दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट, विजिबिलटी जीरो हुई, झांसी में पारा एक डिग्री सेल्सियस

लखनऊ कानपुर बाराबंकी उन्नाव सहित 35 जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट, 48 घंटे तक जारी रहेगा कोहरे का अलर्ट, 15 जिलो में औरेंज अलर्ट 15 जिलों में येलो अलर्ट, मौसम विभाग में कोर को लेकर जारी की एडवाइजरी, घने कोहरे में अति आवश्यक होने पर ही करे यात्रा, घर से निकलने पर शरीर को पूरी तरह कपड़ों से ढकेयूपी के 65 जिलों में दो दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट, विजिबिलटी जीरो हुई, झांसी में पारा एक डिग्री सेल्सियस
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 23 दिसंबर की सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में घने से अत्यधिक कोहरे का दौर शुरू हो गया था। इसके बाद से इसमें लगातार वृद्धि जारी है। मंगलवार को भी कानपुर, आगरा, व प्रयागराज में दृश्यता शून्य रही। वाराणसी में महज 10 मीटर, जबकि फुर्सतगंज, उरई, शाहजहांपुर व फतेहगढ़ में 20 मीटर रही। झांसी में 40 मीटर तक पहुंची दृश्यता। लखनऊ हरदोई, अलीगढ़, हमीरपुर में भी घना कोहरा रहा, यहां दृश्यता 50 मीटर रही। मेरठ, बांदा, बाराबंकी, इटावा, बरेली और बलिया में 100 से 200 के बीच दृश्यता दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, आगामी दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में आंशिक गिरावट आएगी, सुबह के समय घने व अत्यधिक घने कोहरे का दौर आगे भी जारी रहेगा। कहीं-कहीं दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो जाने के आसार हैं। दिन चढ़ने के साथ ही इसमें सुधार आएगा। फिर फुरवा के प्रभआव से तापमान में गिरावट थमेगी और कोहरा और बढ़ेगा। जनवरी में दक्षिण उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
27 से 30 तक ऑरेंज व येलो अलर्ट वाले इलाके
अमरोहा, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बांदा, बरेली, बिजनौर, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजीपुर, हमीरपुर, जालौन, जौनपुर, कौशांबी, लखीमपुरखीरी, महोबा, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, संत रविदास नगर, सहारनपुर, शामली, वाराणसी, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अमेठी, औरैया, अयोध्या, बदायूं, बलरामपुर, बाराबंकी, बुलंदशहर, इटावा, फरुखाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गोंडा, हापुड़, हरदोई, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुरनगर, कासगंज, लखनऊ, रायबरेली, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव। बहराइच, बरेली, बिजनौर, लखीमपुरखीरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर, सुल्तानपुर समेत प्रदेश के कई और इलाके।

Previous Article:

Next Article:

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...