Skip to main content

BJP नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या, सीने में मारी गोली

 सुल्तानपुर के पयागीपुर चौराहे पर सरेशाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। 

सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया।घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के पयागीपुर चौराहे पर हुए। एएसपी, सीओ सिटी, नगर कोतवाल समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा भी मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर की इमरजेंसी में पहुंचे।

सुल्तानपुर में हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया, यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष के भतीजे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शहर के एक स्पा सेंटर के बाहर युवक से झगड़ा हुआ। फिर हाथापाई शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ी की आरोपी ने उसके सीने में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।पॉश इलाके पयागीपुर में हुई घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। युवक के दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

जानकारी के मुताबिक अभय प्रताप सिंह (22) पकड़ी गांव के रहने वाले थे। उनके चाचा भाजपा मंडल अध्यक्ष राम अभिलाख सिंह ने बताया की भतीजे की हत्या कर दी गई है। घर में पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। हम उसमें व्यस्त थे। कब घर से निकल गया, पता नहीं चला। किसी से कोई विवाद नहीं था। हमारी यही मांग है कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाए। वारदात की सूचना पर SP सोमेन वर्मा और सीओ सिटी शिवम मिश्रा मौके पर पहुंचे। SP ने बताया- आपसी विवाद में हत्या हुई। परिचित ने ही वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या के पीछे की वजह क्लियर होगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

LIVE VIDEO:

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...