Skip to main content

अयोध्या Ayodhya...

* अयोध्या उत्तर प्रदेश का एक धार्मिक नगरी है

* अयोध्या उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के अंतर्गत आता है हालांकि अब फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया गया है

* अयोध्या सरयू नदी के दाएं तट पर बसा हुआ है

* प्राचीन काल में इसे कौशल देश कहा जाता था

* अयोध्या हिंदुओं के प्राचीन और 7 प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है

* अर्थवेद में अयोध्या को ईश्वर का नगर और मंदिरों की नगरी बताया गया है

* रामायण के अनुसार अयोध्या का स्थापना मनु ने की थी

* कई शताब्दी तक यह नगर सूर्यवंशी राजाओं की राजधानी रही

* अयोध्या मूलरूप से मंदिरों का नगर है यहां आज भी हिंदू बौद्ध जैन और इस्लाम से जुड़े अवशेष देखे जा सकते हैं

* बौद्ध धर्म के अनुसार गौतम बुद्ध ने अयोध्या की 2 बार यात्रा की थी

* जैन मतों के अनुसार यहां 5 तीर्थंकरों का जन्म हुआ था

* हिंदू मतों के अनुसार भगवान राम का जन्म यही हुआ था

* इस्लामिक परंपरा में हजरत शीश के साथ उनकी मजार का भी अलहदा स्थान है

* माना जाता है कि दीपावली की शुरुआत अयोध्या से हुई

* अयोध्या और फैजाबाद को जुड़वा नगरी कहा जाता है

* अयोध्या के राज द्वार उद्यान में भगवान राम की 551 फीट ऊंची प्रतिमा निर्मित किए जाने की परिकल्पना की गई है यदि यह संभव हुई तो अयोध्या दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होने से गौरवान्वित होगी

* अयोध्या शोध संस्थान के अनुसार इस क्षेत्र के कौशल देश, अवध, साकेत, वीनिता, आयु्ता आदि कई नाम है

* 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर अयोध्या में 171000 दिये बरवा कर विश्व रिकॉर्ड बनाए

* अयोध्या के कनक भवन के बारे में कहा जाता है कि इसे रानी कैकई ने मां सीता को मुंह दिखाई में दिया था

* कनक भवन, मणि पर्वत, भरतकुंड, हनुमानगढ़ी और बहू बेगम का मकबरा अयोध्या की पहचान है

* कनक भवन की तरह हनुमानगढ़ी भी त्रेतायुगीन है

* अयोध्या में विक्रमादित्य का बनवाया हुआ एक भव्य मंदिर था जिसे बाबर के शासनकाल में मस्जिद बना दिया गया जिसे 6 दिसंबर 1992 को कुछ कट्टरपंथियों ने गिरा दिया

* सरयू नदी के किनारे कुल 14 घाट है जिनमें से लक्ष्मण घाट, कौशल्या घाट, कैकई घाट आज प्रसिद्ध है

* प्रह्लाद घाट के पास गुरुनानक भी आकर ठहरे थे

* सरयू के निकट नागेश्वर का मंदिर शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में गिना जाता है

* यहां शुजाउ्दौला का मकबरा उनकी पत्नी बहू बेगम का मकबरा एवं शाही दरवाजे अभी भी नवाबों के दौर की याद दिलाते हैं

* तुलसी चौरा वह स्थान है जहां तुलसीदास ने रामचरितमानस लिखना आरंभ किया

* राम कथा संग्रहालय अयोध्या में करीब तीन दशक पूर्व स्थापित हुआ था

* अयोध्या में हर शाम रामलीला का आयोजन होता है

* अयोध्या का निकटतम हवाई अड्डा लखनऊ में है अयोध्या सड़क और रेल मार्ग से भी जुड़ा हुआ है

* अन्य प्रमुख स्थल

> भरतकुंड

> स्वामीनारायण मंदिर

> श्रृंगी ऋषि आश्रम

> मनोरमा नदी और मुख भूमि

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...