Skip to main content

पाकिस्‍तान से आई खास चीज, जो राम मंदिर की पूजा में होगी इस्‍तेमाल...

 राम मंदिर अयोध्‍या में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले के अनुष्‍ठान शुरू हो गए हैं. 22 जनवरी को अनुष्‍ठान संपन्‍न हो जाएगा. इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद मिलेगा. पाकिस्‍तान से भी एक खास चीज आई है, जो पूजा में इस्‍तेमाल की जाएगी.अयोध्‍या में भगवान के लिए बनाए जाने वाले 56 तरह के व्‍यंजनों में कई ऐसे होंगे, जिनमें पाकिस्‍तान से आए लाहौरी नमक का इस्‍तेमाल होगा.

राम मंदिर अयोध्‍या में 22 जनवरी रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा की जाएगी. अयोध्‍या में 17 जनवरी यानी आज से प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले के अनुष्‍ठान शुरू हो गए हैं. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठीक पांच दिन बाद होने वाले प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्‍या पहुंचेंगे. आज अयोध्‍या में हुई कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं. काफी श्रद्धालु प्राण समारोह के लिए व्रत भी रख रहे हैं. राम मंदिर पूजा के लिए देश्‍श के अलग-अलग हिस्‍सों से सामग्री पहुंची है. नेपाल से भी रामलला के लिए कई उपहार आए हैं. वहीं, पाकिस्‍तान से भी एक खास चीज आई है, जो पूजा में इस्‍तेमाल की जाएगी.

रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद श्रद्धालुओं के लिए भव्‍य प्रसाद की व्‍यवस्‍था भी की जाएगी. इससे पहले पूजा के बाद भगवान को भोग लगाया जाएगा. पाकिस्‍तान से आई खास चीज का इस्‍तेमाल भगवान के भोग में ही इस्‍तेमाल होगी. हम बात कर रहे हैं व्रत या भोग में इस्‍तेमाल होने वाले सेंधा नमक की. सेंधा नमक का इस्तेमाल व्रत के साथ पवित्र कामों में किया जाता है. सेंधा नमक दुनिया के एक ही देश में होता है और वो पाकिस्तान है. एक समझौते के तहत आजादी के बाद से ये नमक लगातार पाकिस्तान से भारत आ रहा है.

50 के दशक में पाकिस्‍तान से हुआ था करार
व्रत में हिंदू समुदाय के लोग सेंधा नमक का ही इस्‍तेमाल करते हैं. ये नमक हमेशा से पाकिस्तान से मंगाया जाता रहा है. इसको लेकर भारत में धार्मिक मान्यताएं रही हैं. बिना इस नमक के हम त्योहार, पूजा-पाठ के दौरान अपना भोजन ही तैयार नहीं करते हैं. सेंधा नमक को रॉक साल्ट, हिमालयन पिंक साल्ट या लाहौरी नमक भी कहा जाता है. पाकिस्तान से संबंध बिगड़ने के कारण दोनों देशों के बीच व्यापार पर असर पड़ा है. इसके बाद भी ये नमक बदस्तूर आता रहता है. दरअसल, 50 के दशक में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एक समझौते में सेंधा नमक की बिना किसी रुकावट के आपूर्ति को लेकर करार हुआ था.

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...