Skip to main content

घर पर मिली BMW कार किसकी? सामने आया कांग्रेस कनेक्शन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ईडी की छापेमारी के दौरान जब्त की गई बेनामी BMW कार को लेकर बड़ा पर्दाफाश हुआ है. जानकारी के मुताबिक इस BMW के कार का कनेक्शन कांग्रेस नेता धीरज साहू के साथ सामने आया है. यह जानकारी सामने आने के बाद भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ट्वीट कर कहा, 'ईडी ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित घर से जो बीएमडब्ल्यू जब्त की गई, वह कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के मानेसर स्थित घर के पते पर पंजीकृत थी। वही धीरज साहू जिनकी कंपनी से इनकम टैक्स ने 352 करोड़ रुपये जब्त किए थे.

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ईडी की छापेमारी के दौरान जब्त की गई बेनामी BMW कार को लेकर बड़ा पर्दाफाश हुआ है. जानकारी के मुताबिक इस BMW के कार का कनेक्शन कांग्रेस नेता धीरज साहू के साथ सामने आया है. कार गुरुग्राम की भगवान दास होल्डिंग्स लिमिटेड नाम की कंपनी के नाम रजिस्टर्ड है. ये कंपनी धीरज साहू की है. 16 अक्टूबर 2023 को कार ली गई थी. बता दें कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से पहले ईडी ने दिल्ली स्थित उनके आवास पर छापेमारी की थी. इस दौरान करोड़ों रुपये और दो कार बरामद की गई थी, जिसमें से एक BMW कार बेनामी थी. इसी को लेकर जांच चल रही थी, कुछ समय पहले धीरज साहू के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी, जिसमें कई सौ करोड़ रुपये बरामद हुए थे. यहां तक नोटों को गिनने के लिए लाई गईं मशीनें भी खराब हो गई थीं.

यह जानकारी सामने आने के बाद भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ट्वीट कर कहा, ‘ईडी ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित घर से जो बीएमडब्ल्यू जब्त की गई, वह कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के मानेसर स्थित घर के पते पर पंजीकृत थी। वही धीरज साहू जिनकी कंपनी से इनकम टैक्स ने 352 करोड़ रुपये जब्त किए थे. भ्रष्टाचार के दीमक को जड़ से खत्म केवल ईमानदार प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी जी ही कर सकते हैं.’

वर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू को धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है. अधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इस मामले में केंद्रीय एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पहले गिरफ्तार किया था. साहू (64) उस समय चर्चा में आए थे जब दिसंबर में आयकर विभाग ने कांग्रेस सांसद के परिवार द्वारा प्रवर्तित ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) के खिलाफ छापेमारी के दौरान 351.8 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे, जो अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है.

और VIDEO & अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...