Skip to main content

एक बार फिर से आ रहा है पश्चिमी विक्षोभ, आज से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में होगी हल्की बारिश

उत्तर भारत मे फरवरी महीने का चौथा बारिश का दौर दस्तक दे रहा है। जिसके कारण आज रात से 27 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। कही-2 तेज़ बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान पर आ पहुँचा है। जो आज रात से लद्दाख/जम्मू कश्मीर की तरफ बढेगा। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान पर विकसित होगा। इस सिस्टम के कारण कल शाम से 27 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारीश होगी। कुछ जगह बारिष के साथ ओले भी गिरेंगे। इस सिस्टम के गुजरने के बाद एक और सक्रिय WD 29 फरवरी की शाम से मैदानी इलाकों की तरफ बढेगा। 

उत्तर भारत मे फरवरी महीने का चौथा बारिश का दौर दस्तक दे रहा है। जिसके कारण आज रात से 27 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। कही-2 तेज़ बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान पर आ पहुँचा है। जो आज रात से लद्दाख/जम्मू कश्मीर की तरफ बढेगा। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान पर विकसित होगा।

26 व 27 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान:

इस दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की गतिविधियां देखी जाएगी। कुछ जगह भारी बारिश/बर्फबारी भी संभव है।

पंजाब:

कल दिनभर बादलवाही के बाद शाम को राज्य के पश्चिमी जिलो में बूंदाबांदी की शुरुआत होगी। 27 फरवरी की शाम तक पंजाब के ज्यादातर इलाको में बूंदाबांदी/हल्की बारिश संभव है। कही-2 तेज़ बौछारे भी गिरने की उम्मीद है। इस ताज़ा सिस्टम के कारण ओले गिरने की संभावना काफी कम है।

हरियाणा:

हरियाणा व दिल्ली में भी कल दिनभर बादलवाही रहेगी। कल देर शाम या रात से हल्की बारिश/बूंदाबांदी की शुरुआत पश्चिमी जिलो में होगी। 27 फरवरी की शाम तक राज्य के सभी जिलो में बिखरे तौर पर हल्की बारिश देखी जाएगी। कही-2 तेज़ बौछारे भी गिरने की प्रबल संभावना है। ओले गिरने की संभावना राज्य में बहुत ही कम है।

राजस्थान:

राज्य में आज देर रात या कल सुबह तक दक्षिण-पश्चिमी सीमावर्ती जिलो में बूंदाबांदी की शुरुआत होने संभावना है।

कल दिन में राज्य के बीकानेर, जोधपुर, पाली, उदयपुर जिलो में बादलवाही के बीच बिखरे तौर पर हल्की बारिश/बूंदाबांदी की गतिविधियां होगी। कही/2 पर तेज़ बौछारे भी गिर सकती है। पूर्वी राजस्थान में मौसम बादलवाही वाला रहेगा। जिसमे कही-2 बूंदाबांदी के अलावा कुछ खास उम्मीद नहीं है। 27 फरवरी की शाम तक राज्य के बीकानेर, सीकर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के जिलो में हल्की बारिश/बूंदाबांदी संभव है। कुछ जगह तेज़ बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के जिलो में रहेगी।

उत्तरप्रदेश:

सम्पूर्ण उत्तरप्रदेश में कल कोई मोसमी बदलाव नही होगा। सिर्फ बादलवाही वाला मौसम बना रहेगा, बारिश की उम्मीद नहीं है। 27 फरवरी को संपूर्ण पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अवध व बुंदेलखंड के जिलो में बिखरी हुई हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। 27 तारीख को बुंदेलखंड के जिलो में कुछ जगह तेज़ बारिश के साथ ओलावृष्टि भी सम्भव है। पूर्वांचल में इस दौरान कुछ खास नही होगा। सिर्फ बादलो वाला मौसम रहेगा।

मध्यप्रदेश:

राज्य के दक्षिणी जबलपुर व नर्मदापुरम संभाग के जिलो में बूंदाबांदी/हल्की बारिश की गतिविधियां होगी। कही-2 तेज़ बौछार व साथ के ओले भी गिर सकते हैं। शेष मध्यप्रदेश के जिलो में मौसम लगभग साफ व आँशिक बादलवाही वाला रहेगा, लेकिन कही बारिश की कोई संभावना नहीं है। 27 फरवरी को चंबल, ग्वालियर, भोपाल, सागर, नर्मदापुरम व जबलपुर संभाग के जिलो में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगह तेज़ बारिश और ओलावृष्टि भी संभव है। उज्जैन, इंदौर, रीवा, शहडोल संभाग में बिखरी हुई हल्की बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है। कुछ जगह तेज़ बौछारे भी गिर सकती है।

PREVIOUS POST:

UP Police RO ARO EXAM #PaperLeak | परीक्षा को लेकर एक्शन में Yogi | न 'घर' के रहेंगे न 'घाट' के

पँजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश में 28 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा। मध्यप्रदेश के जबलपुर संभाग में हल्की बारिश जारी रहेगी, लेकिन शेष राज्य में मौसम लगभग साफ हो जाएगा।उत्तर भारत पर अगला सक्रिय WD 29 की शाम से असर डालना शुरू करेगा, जिसका प्रभाव 1 मार्च से 3 मार्च तक रहेगा, जिसके कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश व गुजरात मे कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होगी। जिसकी जानकारी समयानुसार दे दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...