Skip to main content

मदरसे का संचालक मौलवी पर अपहरण का केस दर्ज

पुलिस को आरोपी मौलवी की तलाश,इसके पहले मदरसे की लड़कियों के साथ भी कुकर्म का लगा है आरोप

मुस्लिम लड़कियों का मदरसा संचालक मौलवी पर अपहरण का केस दर्ज हुआ है। तथाकथित मौलवी पर अयोध्या जिले की एक लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगा है। आरोप यह भी है कि उसने लड़की के साथ निकाह पढ़ा रखा है। फिलहाल मौलवी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है । सूत्रों की मानें तो पंदह लाख रुपये में मैनेज का ठेका एक स्थानीय दलाल ने ले लिया है ।

दरअसल जिले के बल्दीराय थाना अंतर्गत आलामऊ गांव में , जामिया नूरिया तैबतुल बनात नाम से मदरसे का संचालन तथाकथित मौलवी अब्दुल रहमान करता है। बताया जाता है कि उसके मदरसे में दो सौ के ऊपर लड़किया पढ़ती हैं। मौलवी अब्दुल रहमान पर अयोध्या जिले के नगर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। आरोप है कि तथाकथित मौलवी पीड़ित के दामाद के साथ उसके घर एक  बार गया। तो फिर वो आने जाने लगा। इस बीच पीड़ित की पुत्री जो बीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट है वो पेपर देने गई । लेकिन वापस नहीं आई। आरोप है कि मौलवी ने फोन पर धमकी दी कि लड़की मेरे कब्जे में है और कहीं शिकायत की तो बेटी की लाश भी देखने को नहीं मिलेगी। आरोपी द्वारा कहा गया कि चुप चाप बैठ जाओ । दो चार दिन मजे लेकर लड़की भेज दी जाएगी। पीड़ित का कहना है कि मौलवी स्वयं शादी शुदा है और दो बच्चों का पिता है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि तथाकथित मौलवी पूर्व में मदरसे व बाहर की लड़कियों के साथ ऐसा कुकर्म कर चुका है। पुलिस केस दर्जकर आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना प्रचलित है साक्ष्यों के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएगी। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव के सूत्र बताते हैं मदरसा संचालक पैसे वाला हैऔर क्षेत्र के ही एक दलाल द्वारा पंद्रह लाख में मुकदमे को मिनिमाइज का खेल चल रहा है । मदरसा संचालक कई लड़कियों को  अभी तक जाल में फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...