Skip to main content

फंदे से लटकते से हुई सुषमा बरनवाल की मौत पीएम रिपोर्ट से खुलासा

 पारिवारिक विवाद में अवसाद ग्रस्त होकर की आत्महत्या मायके वालों ने पति और देवर पर लगाए गंभीर आरोप, नगर कोतवाली के शास्त्री नगर चौकी क्षेत्र स्थित दरियापुर तिराहे से जुड़ा मामला


सुल्तानपुर...सोमवार की सुबह सुल्तानपुर नगर कोतवाली के शास्त्री नगर चौकी क्षेत्र के दरियापुर तिराहे स्थित एक मकान में एक विवाहिता फंदे से झूलती पाई गई । पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की सूचना के बाद मृतका के मायके व उनकी बहन के ससुराल वालों ने मृतका के पति समेत परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नगरकोतवाली पहुंचे। मृतका के भाई की तहरीर पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। बताते चलें शहर के दरियापुर तिराहे के रहने वाले तुषार बरनवाल का विवाह जौनपुर की सुषमा बरनवाल के साथ लगभग 17 वर्ष पूर्व हुआ था तुषार व सुषमा से दो बच्चे भी हैं जो लगभग 16 और 14 वर्ष के हैं बीते दो वर्षों से तुषार का देवरिया के सलेमपुर के रहने वाले अपने साढू को लेकर सुषमा बरनवाल से विवाद हो गया था और इस विवाद की वजह से ससुराल जौनपुर से भी तुषार के संबंध ठीक नहीं रहे। काफी विवाद हुआ तो मामला कोतवाली तक पहुंच गया था बिरादरी वाले इकट्ठा हुए तो समझाने समझने का दौर चला और किसी तरह सुलह हुई।यहाँ मृतका सुषमा की बहन सोनी का आरोप है सुषमा की ससुराल वाले सुषमा को तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे पति उनके साथ मारपीट करता था खर्च भी नहीं देता था जानबूझकर उनकी बहन को मारा गया है। वही भाई संजय बरनवाल का कहना है शादी के बाद से ही उनकी बहन को तुषार व उनके घर वाले परेशान करते थे तरह-तरह की डिमांड करते थे उनकी बहन कभी इस घर में खुशी नहीं रही अब इंतहा हो गई थी किसी तरह परिवार चले इसका प्रयास किया जा रहा था लेकिन उन्हें क्या पता था कि बहन को यह लोग फांसी पर चढ़ा देंगे। आरोप प्रत्यारोप के बीच पुलिस ने शव का पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम कराया और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सुषमा बरनवाल द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सुषमा के बच्चों को नगर कोतवाली बुलाया और उन्हें ननिहाल वालों से मिलवाया। घटना के बाद परिजन ससुराल पक्ष पर केस दर्ज कराने को लेकर देर रात तक नगर कोतवाली मे डटे रहे। पुलिस पर दवाव बनाने को लेकर जौनपुर व देवरिया से कई महानुभावों के फोन भी सुल्तानपुर पुलिस के पास घन-घनाते रहे नगर कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया घटना गंभीर है सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी अध्ययन किया गया है। इस घटना मे सत प्रतिशत न्याय किया जाएगा दोषी पाए जाने पर किसी भी व्यक्ति को बक्सा नहीं जाएगा ।

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...