Skip to main content

टूटे रेलवे ट्रैक से गुजरती ट्रेन तो तय था हादसा

कोलकाता-गाजीपुर रूट पर ऐसे बची हजारों जानें बिहार के छपरा में आज गाजीपुर-कोलकाता साप्ताहिक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होते-होते रह गई। रेलकर्मी की सजगता के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। 

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-बलिया रेलखंड के गौतमस्थान छपरा जंक्शन के मध्य सेंगर टोला गांव के समीप रेल की पटरी टूटी हुई थी।निरीक्षण के दौरान ट्रैक कर्मी ने देखा कि पटरी में चार इंच की दरार है तो उसने तुरंत तत्परता दिखाते हुए छपरा से बलिया की ओर आ रही कोलकाता गाजीपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को लाल झंडी दिखाकर रुकवा दी।

इसके बाद लोको पायलट दीपक कुमार और सहायक लोको पायलट शुभांशु राज ने ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक लगाया और गाड़ी को रोक दिया। ट्रेन टूटी हुई पटरी से करीब 100 मीटर पहले रूक गई। इसके बाद लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद घटनस्थल से रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटी हुई पटरी की रिपेयरिंग की। इस दौरान एक घंटे का ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।

घटना की जांच के आदेश

कोलकाता-गाजीपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रहीं पटरी रिपेयर होने के बाद ही ट्रेन अपने गंतव्य के रवाना हो सकी। फिलहाल पटरियों को रिपेयर कर दिया गया है। ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है। फिलहाल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं।

ठंड के कारण आते हैं ऐसे क्रैक

मामले में आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मुकेश कुमार ने बताया कि ठंड आने पर रेलवे ट्रै्क में ऐसे क्रैक आ जाते हैं। अभी कॉशन पर गाड़ी चल रही है। डॉग स्क्वायड को बुलाया गया था। पहली नजर में ये किसी की साजिश नहीं लगती है।


ख़बरों की वीडियो के लिए Youtube Channal को सबस्क्राइब करना & व्हाट्सएप पर खबरों के लिए Whatsapp Channal को Follow करना न भूलें।

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...