Skip to main content

14 KG सोना, 3.89 करोड़ कैश, 150 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी. BJP के पूर्व विधायक के घर मिला खजाना, खुले कई राज

सागर जिले के बंडा के पूर्व भाजपा विधायक हरबंश सिंह राठौर के घर आयकर विभाग की कार्रवाई में करोड़ों का का जखीरा मिला है. टीम को जांच में 14 किलो सोना और 3.80 करोड़ नगद मिले हैं. 150 करोड़ की टैक्स चोरी भी पकड़ाई है. साथ ही जांच में 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति का भी पता चला है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के ठिकानों से मिले करोड़ों के सोने ओर नकदी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है, अब प्रदेश के सागर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक के ठिकानों से 14 किलो सोना बरामद हुआ है.आयकर विभाग की टीम के छापे में 3 करोड़ 80 लाख रुपये की नगदी भी बरामद हुई है. करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का मामला भी सामने आया है.

सागर जिले के बंडा के पूर्व भाजपा विधायक हरबंश सिंह राठौर के घर आयकर विभाग की कार्रवाई में करोड़ों का का जखीरा मिला है. टीम को जांच में 14 किलो सोना और 3.80 करोड़ नगद मिले हैं. 150 करोड़ की टैक्स चोरी भी पकड़ाई है. साथ ही जांच में 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति का भी पता चला है.

150 करोड़ रुपये को टैक्स चोरी

सागर में बीडी और कंस्ट्रक्शन कारोबारी पूर्व पार्षद राजेश केसरवानी और बांडा से बीजेपी के पूर्व विधायक हरबंश सिंह राठौर के ठिकानों पर की गई आईटी की छापेमार कार्रवाई में करीब डेढ़ सौ करोड़ की टैक्स चोरी सामने आई है.आयकर विभाग की कार्रवाई में दोनों के ठिकानों से नगदी के साथ गोल्ड भी बरामद हुआ है. पूर्व पार्षद व कारोबारी राजेश केसरवानी के यहां से सात लग्जरी कारें भी जब्त हुई हैं. यह कारें किसी और के नाम पर हैं लेकिन इसका इस्तेमाल केसरवानी परिवार कर रहा था.

अभी भी चल रही छापामार कार्रवाई

आयकर विभाग की टीमों ने सागर जिले में पूर्व विधायक के ठिकानों पर रविवार को छापा मारा था. इस कार्रवाई में केसरवानी बंधु दो सूदखोर और कैंट बोर्ड में पदस्थ रहे अधिकारी फर्म को भी जांच में लिया था. पूर्व विधायक के ठिकानों पर आयकर की कार्रवाई खत्म हो गई, लेकिन केसरवानी बंधुओ के यहां अभी भी चल रही है. पूर्व विधायक का बीड़ी का भी कारोबार है.

विपक्ष हुआ हमलावर

राठौर परिवार दशकों से सागर संभाग का बड़ा बीड़ी कारोबारी रहा है. पूर्व विधायक हरवंश राठौर के पिता हरनाम सिंह राठौड़ मंत्री रहे हैं. इसलिए यह राजनीति में भी काफी रसूख रखने वाला परिवार है. भाजपा के पूर्व विधायक के ठिकानों पर करोड़ों का जखीरा मिलने पर विपक्ष हमलावर है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया एक पर समाचार पत्र की खबर पोस्ट करते हुए लिखा – ‘मध्य प्रदेश में डाकू-लुटेरे तो खत्म हो गए, लेकिन BJP नेताओं ने उनकी कमी पूरी कर दी.’


देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Live Media Digtal Network पर। मथुरा, आगरा (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे 

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...