Skip to main content

ट्रंप का ऐतिहासिक कदम, आइए जानते हैं, डोनाल्ड ट्रंप के 10 बड़े फ़ैसलो के बारे में:

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (20 जनवरी) को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद, उन्होंने कई प्रमुख कार्यकारी आदेशों और निर्देशों पर हस्ताक्षर करने की योजना का ऐलान किया।

इन आदेशों में ऊर्जा, आप्रवासन, व्यापार, और सामाजिक नीतियों से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। ट्रंप प्रशासन ने पहले ही संकेत दिया है कि अगले कुछ दिनों में 200 से अधिक अतिरिक्त निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

 आइए जानते हैं, डोनाल्ड ट्रंप के 10 बड़े फ़ैसलो के बारे में:

1. पेरिस जलवायु समझौते से बाहर हुआ अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेने के तत्काल बाद व्हाइट हाउस ने अमेरिका के पेरिस जलवायु समझौते से बाहर होने की घोषणा कर दी। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा, राष्ट्रपति ट्रंप एक बार फिर अमेरिका को पेरिस जलवायु समझौते से बाहर करने जा रहे हैं।

2. विश्व स्वास्थ्य संगठन से भी बाहर हुआ अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका के बाहर निकलने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। कोरोना महामारी के वक्त ट्रंप इस संगठन पर काफी हमलावर थे। व्हाइट हाउस में आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के साथ डब्ल्यूएचओ पक्षपात कर रहा है। यहां चीन को तवज्जो दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हमें ठगा है।

3. राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल की घोषणा: ट्रंप ने "राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल" घोषित करने की योजना बनाई है। उन्होंने शपथ के बाद कहा कि महंगाई और बढ़ती ऊर्जा कीमतों को रोकने के लिए यह कदम आवश्यक है। उन्होंने घरेलू तेल और गैस उत्पादन बढ़ाने और अमेरिकी नागरिकों के लिए ऊर्जा की लागत कम करने का संकल्प लिया।

4. आप्रवासन पर सख्ती:  ट्रंप ने अवैध आप्रवासन पर कड़ा रुख अपनाते हुए यूएस-मैक्सिको सीमा पर "राष्ट्रीय आपातकाल" घोषित करने का ऐलान किया। उन्होंने अमेरिका में अवैध प्रवेश को रोकने और आप्रवासियों को उनके मूल देशों में वापस भेजने की योजना बनाई है। इसके अलावा, उन्होंने "मेक्सिको में रुकने" नीति को फिर से लागू करने और सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने का वादा किया।

5. इलेक्ट्रिक वाहन अनिवार्यता को समाप्त करना: ट्रंप ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की अनिवार्यता को समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अमेरिकियों को अपने पसंद की कार खरीदने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने ग्रीन न्यू डील को खत्म करने और अमेरिकी ऑटो उद्योग को पुनर्जीवित करने का वादा किया।

6. COVID-19 वैक्सीन विवाद से निकाले गए सैनिकों की बहाली: ट्रंप ने उन हजारों सैनिकों को बहाल करने का ऐलान किया जिन्हें COVID-19 वैक्सीन अनिवार्यता के कारण निष्कासित कर दिया गया था। यह कदम उनके चुनावी वादों में से एक था।

7. व्यापार और बाहरी राजस्व सेवा का सुधार: ट्रंप ने व्यापार प्रणाली में बड़े सुधारों का ऐलान किया और एक "बाहरी राजस्व सेवा" की स्थापना की योजना का खुलासा किया, जो विदेशी स्रोतों से राजस्व एकत्रित करेगी। उन्होंने वैश्विक आयातों पर 10% शुल्क, चीनी उत्पादों पर 60%, और कनाडा और मेक्सिको के सामान पर 25% शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Live Media Digtal Network पर। Cities News अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे 

8. लिंग पर नई नीति: एक विवादित कदम के तहत, ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिकी संघीय सरकार केवल दो लिंगों—पुरुष और महिला—को मान्यता देगी। उन्होंने इसे संघीय नीति बनाने का वादा किया।

9. पनामा नहर पर नियंत्रण का प्रस्ताव: ट्रंप ने पनामा नहर को फिर से अमेरिकी नियंत्रण में लेने की योजना की घोषणा की, हालांकि इस पर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

10. जन्मसिद्ध नागरिकता का अंत: ट्रंप ने संकेत दिया कि वह जन्मसिद्ध नागरिकता को समाप्त करने की योजना बना रहे हैं, हालांकि इसे अपने उद्घाटन भाषण में विस्तृत नहीं किया।

ट्रंप का ऐतिहासिक कदम, थर्ड जेंडर अमान्य, WHO से बाहर, पेरिस समझौते से अलग

ट्रंप ने वादा किया कि वह ऐसा अमेरिका बनाएंगे जिससे दूसरे देश जलन महसूस करेंगे और अब अमेरिका अन्य देशों को अपने फायदे के लिए उपयोग नहीं करने देगा.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद प्रशासन में बड़े पैमाने पर बदलाव शुरू कर दिए हैं. अपने उद्घाटन भाषण में, उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका का ‘स्वर्ण युग’ आज से शुरू हो गया है. ट्रंप ने अमेरिका में थर्ड जेंडर की मान्यता को समाप्त करने की घोषणा भी की.

अपने जोशीले भाषण में 78 वर्षीय ट्रंप ने अगले चार वर्षों के लिए अपनी योजनाओं को साझा किया. उन्होंने 20 जनवरी को “मुक्ति दिवस” घोषित किया और कहा कि अमेरिकी पतन का युग समाप्त हो चुका है, और अब देश “बहुत तेजी से” सुधारों की ओर बढ़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका का सुनहरा युग अब शुरू हो चुका है, जिससे देश फिर से फलेगा-फूलेगा और विश्व स्तर पर सम्मान अर्जित करेगा.

ट्रंप ने वादा किया कि वह ऐसा अमेरिका बनाएंगे जिससे दूसरे देश जलन महसूस करेंगे, और अब अमेरिका अन्य देशों को अपने फायदे के लिए उपयोग नहीं करने देगा. आइए, उनके 10 प्रमुख फैसलों और उनके संभावित प्रभावों पर नजर डालते हैं.

1. WHO से अलगाव

राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अलग कर लिया है. इस फैसले के बाद WHO को अमेरिका से मिलने वाली फंडिंग बंद हो जाएगी, जिससे WHO की वैश्विक योजनाओं पर असर पड़ेगा. ट्रंप ने साथ ही जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते से भी अमेरिका को अलग कर दिया है, इसे अनुचित और एकतरफा करार दिया.

2. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता

ट्रंप ने कार्यभार संभालते ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समर्थन किया. उन्होंने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें सरकारी एजेंसियों को अमेरिकी नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन न करने का निर्देश दिया गया. यह आदेश फेडरल सरकार द्वारा सेंसरशिप को समाप्त करने के उद्देश्य से लाया गया है.

3. BRICS को चेतावनी

ट्रंप ने BRICS देशों को चेतावनी दी कि यदि वे अमेरिका विरोधी नीतियां अपनाते हैं, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. यह चेतावनी BRICS देशों के साथ अमेरिका के रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है, जिसमें भारत, रूस, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं.

4. टिकटॉक को मोहलत

चीन के साथ संबंध सुधारने की पहल करते हुए, ट्रंप ने टिकटॉक को 75 दिनों का समय दिया है ताकि वह अमेरिकी नियमों का पालन कर सके. इस दौरान टिकटॉक पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, जिससे प्लेटफॉर्म को बंद होने से बचाया जा सके.

5. रूस-यूक्रेन संघर्ष

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बारे में ट्रंप ने कहा कि वह इसे जल्द से जल्द हल करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने दावा किया कि अगर वह पहले राष्ट्रपति होते, तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता.

6. ग्रीनलैंड पर कब्जे की योजना

ट्रंप ने ग्रीनलैंड को अमेरिका के लिए एक रणनीतिक आवश्यकता बताया. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड जरूरी है और उन्हें यकीन है कि डेनमार्क भी इस विचार को समर्थन देगा. हालांकि, यह कदम यूरोप और अमेरिका के बीच तनाव को बढ़ा सकता है.

7. कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ

ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको से आयातित वस्तुओं पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की. इस कदम से अमेरिका और उसके पड़ोसियों के बीच व्यापारिक युद्ध छिड़ सकता है, जिससे दोनों देशों के साथ अमेरिका के संबंधों में तनाव आ सकता है.

8. थर्ड जेंडर की मान्यता समाप्त

ट्रंप ने अमेरिका में थर्ड जेंडर की मान्यता समाप्त करने का फैसला लिया है. उन्होंने घोषणा की कि अब अमेरिका में केवल दो जेंडर – स्त्री और पुरुष – ही मान्य होंगे, जिससे थर्ड जेंडर को मिलने वाली सुविधाएं खत्म हो जाएंगी.

9. छह जनवरी के दोषियों को माफी

ट्रंप ने 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल पर हुए दंगे के दोषियों को माफी दे दी है. उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के 1500 समर्थकों के खिलाफ चल रहे मुकदमों को समाप्त कर दिया, जिन्होंने कैपिटल हिल पर चढ़ाई की थी.

10. मेक्सिको सीमा पर आपातकाल

ट्रंप ने मेक्सिको सीमा पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा की है. इस कदम का उद्देश्य अवैध प्रवासियों की घुसपैठ को रोकना है, जिसके लिए सीमा पर सेना की तैनाती की गई है. इस फैसले से अमेरिका में अवैध प्रवासियों के प्रवेश पर लगाम लगेगी.

ट्रंप के ये फैसले अमेरिका की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नीतियों पर गहरा असर डाल सकते हैं, जिससे देश और दुनिया में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Live Media Digtal Network पर। Cities News अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे 

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...