Skip to main content

कभी भी उत्तर प्रदेश नही आना. श्रद्धालु का छलका दर्द, आस्था पर पुलिसिया चोट...

पुलिस की खुलेआम गुंडई. अयोध्या जाने वाले दर्शनार्थियों से पुलिस ने की अभद्रता, तीर्थयात्रियों को एसओ कुरेभार शारदेन्दु दूबे व एक अन्य दरोगा समेत दर्जनों पुलिसकर्मियों ने दी गालियाँ । दर्शनार्थी पर पुलिस ने चलाई लाठी, कूरेभार थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस के सामने अयोध्या प्रयागराज मार्ग का मामला। सुलतानपुर पुलिस का बड़ा फेल्योर, कल ही यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने ब्रीफिंग के दौरान सहयोग की कही थी बात, सुलतानपुर मित्र पुलिस का अमानवीय चेहरा हुआ उजागर होने का वीडियो वायरल।

सुलतानपुर. आस्था पर पुलिसिया चोट का मामला, कल दोपहर कूरेभार थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस वे के पास एसओ कुरेभार व पुलिसकर्मियों का अमानवीय चेहरा हुआ था उजागर खबर के चलने पर जब पुलिस की पिटी भद्द, तो आनन फानन में मीडिया सेल ने विभागीय पक्ष रखते हुए जानबूझकर गलत साइड से गाड़ी लाकर मार्ग अवरूद्ध करने का श्रद्धालुओं पर लगाए आरोप, सकुशल गंतव्य की तरफ रवानगी की कही बात।

देखें VIDEO में कैसे साहब! गालियों के साथ लाठियों से पीट रहें हैं...

वायरल वीडियो में पुलिसिया क्रूरता व गालियो की बौछार के वायरल वीडियो ने योगी आदित्यनाथ सरकार की मंशा पर खड़े किए सवालिया निशान।पुलिसिया क्रूरता से छुब्द तीर्थयात्रियों में शामिल महिलाओं ने राज्य मार्ग पर ह्यूमन चैन बनाकर जताया था आक्रोश,वायरल वीडियो को डिलीट करने के लिए विभागीय स्तर पर बनाया जाता रहा दबाव, सरकार को गुमराह करने की लगातार कोशिश, क्रूरता बरतने वालों पर कार्यवाही के बजाय....... मीडिया पर बनाया जाने लगा दबाव।

देखें VIDEO: भी भी उत्तर प्रदेश नही आना. श्रद्धालु का छलका दर्द:

महिला सुरक्षा का कवच पहनने वाले जिम्मेदारों की वायरल वीडियो ने खोली पोल, महिलाओं को जबरन गाड़ी में बिठाते नजर आई सुरक्षा करने वाली सुलतानपुर पुलिस

बीते दिन तीर्थयात्रियों के साथ हुए अमानवीय कृत्य से पीड़ित श्रद्धालु का छलका दर्द, बोला योगी साहब के राज में ऐसा व्यवहार,जहाँ अयोध्या में भगवान राम बैठे है, उसके पहले दानवों का भी वास है जो दुर्व्यवहार कर रहे है....... यूपी में कभी मत आना जैसी कही बात।

सुल्तानपुर पुलिस ने दी सफाई


उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में कृपया अवगत कराना है कि उक्त वाहन व उसके स्वामी द्वारा जानबूझकर गलत साइड से गाड़ी लाकर राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया था। जिसके कारण अन्य यात्रियों,स्कूली बच्चों,महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को अत्यधिक परेशानी उत्पन्न हो रही थी। समझाने के बाद भी न मानने पर उक्त व्यक्ति को सही मार्ग पर उनके वाहन के साथ लाकर सकुशल गंन्तव्य को रवाना किया गया।

लेकिन अब सवाल यह उठता है

जो पुलिस दिन-रात जिसके लिए एक कर रही है अगर उसी पुलिस के साथ कोई श्रद्धालु अभद्र व्यवहार करता है और उसी पुलिस को मजबूर करता है कि पुलिस भी उनके साथ वैसा ही व्यवहार करे तो गलतियां किसकी समझी जाए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Live Media Digtal Network पर। Cities News अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे! 

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...