Skip to main content

यूपी में दरिंदगी: पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को जिंदा जलाया, FIR दर्ज !!

एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पत्नी और उसके प्रेमी ने कथित रूप से पति को जिंदा जला डाला !! कंडेरा निवासी सन्नी की मौत के बाद पुलिस ने पत्नी अंकिता, प्रेमी डॉ. अय्यूब समेत चार के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है !!


उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक युवक को उसकी पत्नी और कथित प्रेमी ने मिलकर जिंदा जला दिया! यह सनसनीखेज वारदात क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर रही है !!

बागपत: फिर एक पत्नी ने चढ़ाया पति की बलि.

मृतक सन्नी के पिता वेदपाल की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी अंकिता, प्रेमी डॉ. अय्यूब, एक महिला बेबी और चाचा सुशील के खिलाफ हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है !! हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की मांग की है !! मूल रूप से कंडेरा गांव निवासी वेदपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा सन्नी शादी के बाद से ही परेशान चल रहा था। एक साल पहले उसकी शादी गढ़ी कांगरान गांव निवासी अंकिता से हुई थी। शुरुआत से ही दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे, लेकिन परिवार ने रिश्ते को संभालने की कोशिश की !!

22 जुलाई को सन्नी बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए निकला था। वह जब गढ़ी कांगरान गांव के पास पहुंचा तो रास्ते में पहले से घात लगाए चार लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि सन्नी को जबरन पकड़कर गांव के भीतर ले जाया गया, जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और बाद में पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिवारजन झुलसे हुए सन्नी को मेरठ के एक अस्पताल ले गए। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां 26 जुलाई को उसकी मौत हो गई !!

"FIR में नामजद आरोपी"

पुलिस को दी गई तहरीर में वेदपाल ने आरोप लगाया है कि सन्नी की पत्नी अंकिता का एक अन्य युवक डॉ. अय्यूब के साथ प्रेम संबंध था। इसी संबंध के चलते सन्नी की हत्या की साजिश रची गई !!

FIR में जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनके नाम हैं !!

अंकिता (पत्नी)

डॉ. अय्यूब (प्रेमी)

बेबी (महिला सहयोगी)

सुशील (चाचा)

पुलिस ने इन चारों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 120B (षड्यंत्र), 147/148 (दंगा और हथियारों से लैस होकर हमला), और 307 (हत्या का प्रयास) में मामला दर्ज कर लिया है !!

"गांव में तनावपूर्ण माहौल, गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन"

घटना के बाद गांव में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाना परिसर के बाहर धरना दिया। मृतक के पिता वेदपाल का कहना है कि "जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।" स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। कई ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही ऐसे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं !!

"पुलिस का बयान"

थाना प्रभारी का कहना है कि, “हमने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” पुलिस के अनुसार मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कई टीमों को दबिश देने के लिए लगाया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है !! 

Watch Video Live न्यूज़ Live Media Digtal Network (Weekly) पर। ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे! 

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...