Skip to main content

नाबालिग के साथ दरिंदगी करता था स्कूल संचालक का बेटा, महिला टीचर भी देती थी साथ; 5 साल बाद हुआ खुलासा

 

बिहार के सहरसा में मेनहा गांव स्थित एक स्कूल में निदेशक का पुत्र शिक्षिका से साठगांठ कर सातवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करता था। इतना नहीं उसने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया था और उसे वायरल करने की धमकी देता था। घटना के पांच साल बाद जब यह मामला सामने आया तो पुलिस ने मंगलवार को निदेशक के बेटे सुनीत कुमार विश्वास उर्फ सम्राट को गिरफ्तार कर लिया।



  1. स्कूल के निदेशक का बेटा शिक्षिका से साठगांठ कर छात्रा का करता था यौन उत्पीड़न।
  2. घटना के चलते अवसाद में चली गई थी छात्रा, उपचार के दौरान घरवालों को बताया सच।
  3. सहरसा जिले की घटना, अभी पटना में नीट की तैयारी कर रही है पीड़ित छात्रा।



    संवाद सूत्र, सहरसा: बिहार के सहरसा में मेनहा गांव स्थित एक स्कूल में निदेशक का पुत्र शिक्षिका से साठगांठ कर सातवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करता था। इतना नहीं उसने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया था और उसे वायरल करने की धमकी देता था।

    इस घटना ने छात्रा को इस तरह झकझोर दिया कि वह अवसाद में चली गई, समय गुजरता गया। वह उस स्कूल से निकलकर दूसरे स्कूल में गई। बोर्ड की परीक्षा देने के बाद नीट की तैयारी करने पटना चली गई, लेकिन उस घटना से उपजा अवसाद आज भी उसके मस्तिष्क को जकड़े हुए है।


निदेशक का बेटा गिरफ्तार

  1. घटना के पांच साल बाद जब यह मामला सामने आया तो पुलिस ने मंगलवार को निदेशक के बेटे सुनीत कुमार विश्वास उर्फ सम्राट को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में हिरासत में ली गई शिक्षिका को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

2018 की है घटना

  1. पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़ित छात्रा की मां ने बताया है कि उन्होंने अप्रैल 2014 में एक शिक्षण संस्थान में अपनी बेटी का नामांकन कराया था। तब वह दूसरी कक्षा में पढ़ती थी।

    एक अगस्त 2018 से वह इसी स्कूल की अन्य शाखा में पढ़ने के लिए जाने लगी। इसी दौरान उसकी तबीयत खराब रहने लगी। इसे देखते हुए पांच जून 2019 को उसका नामांकन दूसरे विद्यालय में करवा दिया।

    ट्रेन मे हुई महिला कांस्टेबल से दरिंदगी पर हाइकोर्ट सख्त, मांगा जवाब | Highcourt | UP News | CM Yogi

दुष्कर्म के कारण डिप्रेशन में चली गई छात्रा

  1. 2022 में नीट की तैयारी करने के लिए पटना स्थित एक संस्थान में उसका नामांकन कराया। वहीं पर वह हॉस्टल में रहने लगी।

    बीते 23 अगस्त को बेटी की तबियत बिगड़ने पर उसे नोबेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां से सुझाव मिलने पर उसे दूसरे चिकित्सक के यहां ले गए।

इलाज के दौरान बयां किया दर्ज

  1. उपचार के दौरान बेटी ने बताया कि मेनहा स्थित शांति निकेतन शिक्षण संस्थान के निदेशक का छोटे बेटे सुनीत कुमार विश्वास उर्फ सम्राट विश्वास उसके साथ दुष्कर्म करता था।

    सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सम्राट विश्वास को न्यायालय ने भेज दिया है। शिक्षिका की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में भूमिका स्पष्ट होने पर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

अनीता मैडम हमदोनों को अकेला छोड़कर बंद कर देती थी लाइट

  1. छात्रा के अनुसार, निदेशक का बेटा अनीता मैडम के माध्यम से जबरदस्ती उसे लाइब्रेरी के बगल वाले कमरे में बुलवाता था। कमरे में आने के बाद अनीता मैडम लाइट बंद कर देती थी। बाहर से कुंडी भी लगा देती थी।

    इसके बाद सुनीत कुमार विश्वास डरा-धमका कर मेरा यौन उत्पीड़न करता था। उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था। छात्रा की मां का कहना है कि इसी घटना के बाद से ही उनकी बेटी अवसाद में चली गई।

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...