Skip to main content

पहले हुए नैना चार, अब हो गई तकरार, प्रेमी हुआ फरार..

 इंस्टाग्राम पर परवान चढ़ा इश्क, चंद रोज में हुआ धराशायी, मुंबई में शादी रचा बीवी छोड़ शौहर रफूचक्कर.  नवविवाहिता खोजते हुए पहुंची अपने ससुरा, बंगली मुस्लिम है महिला

सुल्तानपुर--सोशल मीडिया के ‘वर्चुअल लव’ के साइड इफेक्ट आए दिन समाज में देखने को मिलने लगे हैं। चंद पलों में चढ़ा इश्क का उफान कभी-कभी सुखद एहसास कराता है तो अधिकांश मौके पर तो कुछ ही पलों में जमीन पर तारे भी दिखा जाता है। यानी हकीकत का एहसास करा देता है। गत दिनों ऐसा ही एक वाकया घटित हुआ। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘इंस्टाग्राम’ पर एक शादीशुदा बंगाली मुस्लिम युवती यूपी के सुलतानपुर निवासी युवक हारून से ‘वर्चुअल लव’ के पेंच में जा फंसी और शादी कर डाली। ऐसे मामलों में फिर वही हुआ, जो अक्सर ही होता है। इंस्टाग्राम का रुपहला इश्क शादी के बाद रियल लाइफ में चंद दिनों के भीतर ही गायब हो गया। नवविवाहिता बीवी को लेकर शौहर अपने गांव आया और फिर सप्ताह के भीतर ही बैरंग लौट गया मुंबई। एक होटल में वहां पांच दिन बिताने के बाद बीवी को बिना बताए शौहर वहां से रफूचक्कर हो गया। जब शौहर को खोजते हुए बीवी अपने ससुराल सुलतानपुर पहुंची तो मामले का पर्दाफाश हुआ। फिलहाल, यहां भी शौहर से उसकी भेंट नहीं हो पाई, लेकिन पुलिस ने दरियादिली दिखाई और नवविवाहिता को उसकी ससुराल में ससुरालीजनों के विरोध के बावजूद रहने को एक कमरा दिला दिया है।

जानकारी के अनुसार, मुंबई निवासी एक युवती निजी कंपनी में जॉब करती थी। वो इंस्टाग्राम पर वीडियो / रील्स बनाने की शौकीन होने के कारण इंस्टाग्राम पर ही चैट के दौरान उसकी मुलाकात मो. हारून से हो गई। कुछ दिनों में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। ये सिलसिला ढाई सालों तक चला। इसके बाद २२ अगस्त, २३ को दोनों ने मुंबई में कोर्ट मैरिज कर डाली और फिर हारून के साथ वो यूपी के सुलतानपुर स्थित उसके पैतृक गांव शहजौरा अलियाबाद आ गई। यहां करीब पांच दिन दोनों साथ रहे और फिर बीवी को बैरंग वापस मुंबई लेते गया। जहां एक होटल में छोड़ बिना बताए फरार हो गया। लगातार खोजबीन के बावजूद जब हारून नहीं मिला तो उसे खोजते हुए वो पांच दिन पूर्व सुलतानपुर स्थित अपने शौहर के गांव आ पहुंची।


देखें VIDEO: 

#Watch: पहले हुए नैना चार, अब हो गई तकरार, प्रेमी हुआ फरार..

आरोप है कि उसे ससुरालीजनों ने घर में घुसने नहीं दिया। शौहर के माता-पिता व बहन आदि का रवैय्या भी विपरीत रहा, जिस पर युवती ने बल्दीराय थाने से सहायता मांगी, लेकिन पुलिस ने टरका दिया कि जाकर मुंबई में रिपोर्ट दर्ज कराओ। मजबूरन युवती बुधवार को सुलतानपुर के पुलिस कप्तान सोमेन बर्मा से मिलने जिला मुख्यालय आई। एसपी बर्मा ने प्रकरण को मानवीय दृष्टिकोण से लेते हुए बल्दीराय के एसएचओ को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। एसपी ने युवती को उसके ससुराल में दाखिल कराकर रहने को कमरा दिलाने के लिए कहा है।

#UP में फिर 'गाड़ी पलटी'..गोली चली..धांय-धांय! योगी राज में गुंडागर्दी करोगे.. 2 गज जमीन में मिलोगे?

Comments

Popular posts from this blog

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

थकान के कारण रात में गहरी नींद में सो रहे थे 50 श्रद्धालु, नींद खुली चीख पड़े...

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे को याद कर घायल और अन्य श्रद्धालु सिहर जा रहे हैं। वह बस यही कह रहे कि अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी 50 श्रद्धालु सामूहिक भोजन किए।  इसके बाद अपनी-अपनी सीट पर बैठे और थकान के कारण गहरी नींद में चले गए। रात करीब ढाई बजे अचानक धमाका जैसी आवाज और झटका लगने पर उनकी नींद खुल गई। इसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। किसी के ऊपर सामान गिरा था तो कोई खिड़की में फंस गया था। घायल वीपेन मंडल, वीरेंद्र मंडल ने बताया कि वे 50 लोगों समूह सात सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले। 10 दिन के इस धार्मिक भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति 8-8 हजार रुपये का पैकेज था। साथ में खाना और खाना बनाने वाले भी थे। सभी श्रद्धालु पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन रविवार अयोध्या पहुंचे थे। जहां रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमे और मोबाइल में तस्वीर भी कैद की।     रात खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। वह सोमवार को सुबह तक वाराणसी पहुंचते। जहां श्रीकाशी ...