Skip to main content

... आखिर आरोपियों की संपत्ति पर चल गया बुलडोजर

 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मृतक डॉक्टर के भाई से किए वार्ता, हर संभव मदद का भरोसा, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला,
डॉ घनश्याम तिवारी की निर्मम हत्या का मामला। भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यालय पर चला बुलडोजर। अवैध निर्माण का खड़ा किया गया था भाजयुमो कार्यालय हुआ धराशाई । भाजयुमो अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के चचेरे भाई अजय नारायण ने डॉक्टर को उतारा था मौत के घाट। जिला प्रशासन के निर्देश पर हो रही अजय नारायण उनके परिवार वालों की अवैध संपत्ति पर कार्यवाही। हत्यारोपी अजय नारायण के आवास पर पहुंच दूसरा बुलडोजर

लखनऊ अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला सुलतानपुर चिकित्सक हत्याकांड पर बोले- बीजेपी के हाथ में है बुलडोजर की स्टेयरिंग, बीजेपी के लोग फंसने लगते हैं तो खो जाती है चाभी नहीं मिलते चलाने वाले लोग।
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर में संविदा चिकित्सक की हत्या पर प्रदेश की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। हत्यारे का भाजपा से कनेक्शन होने को मुद्दा बनाते हुए अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि बुलडोजर का स्टेयरिंग बीजेपी के हाथ में है। जब कभी बीजेपी के लोग फंसने लगते हैं तो चाभी खो जाती है। उसे चलाने वाले लोग नहीं मिलते हैं। जहां भी जमीन के विवाद हैं या हत्या हो रही उसमें बीजेपी के लोग शामिल रहते हैं।
अधिकारियों से भी बात हुई है। उन्होंने बताया है इनाम घोषित हो गया है 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी होगी और कड़ी कार्रवाई होगी।अखिलेश यादव ने अमेठी में संजय गांधी अस्पताल के बंद किए जाने पर कहा कि सही जानकारी आए कि डॉक्टर की लापरवाही से जान गई है तो उसके लिए कानून है। हमें लगता है डॉक्टर्स को भी इतना संयम और इतना अनुभव होना चाहिए कि उनकी गलत दवा से किसी की जान नहीं जाए। पत्रकारों ने जब अखिलेश से सवाल किया कि अजय राय कह रहे हैं हम उत्तर प्रदेश में 80 सीटों पर लड़ेंगे। उन्होंने कहा उनके बारे में सवाल पूछकर आप झगड़ा लड़ाना चाहते हो। INDIA गठबंधन में जब उनके बड़े नेता बैठते हैं उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठते हैं तो उसके बाद मैं समझता हूं ये बात आना नहीं चाहिये। वही बसपा को साथ लाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा जो बीजेपी के साथ हैं उन्हें नहीं लाया जाएगा। उनसे दूरी बनाई जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...