Skip to main content

अचानक पाकिस्तानी वायुसेना क्यों कर रही बड़ा युद्ध अभ्यास? चीन-सऊदी समेत 14 देशों का मिला साथ, जानें मकसद

अचानक पाकिस्तानी वायुसेना क्यों कर रही बड़ा युद्ध अभ्यास? चीन-सऊदी समेत 14 देशों का मिला साथ, जानें मकसद.


इस्लामाबाद: पाकिस्तान में 14 देशों का जुटान हुआ है और वह भी एक बड़े युद्धाभ्यास के लिए. दरअसल, पीएएफ यानी पाकिस्तान की वायु सेना द्वारा अपने एक परिचालन अड्डे पर आयोजित एक युद्ध अभ्यास में चीन और सऊदी अरब सहित 14 राष्ट्रों की वायु सेना इकाइयां हिस्सा ले रही हैं. इस युद्ध अभ्यास के जरिए पीएएफ का मकसद अपनी क्षमता का प्रदर्शन करना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाना है. मीडिया खबरों में यह जानकारी दी गई.

दरअसल, रविवार से शुरू हुए इस हवाई अभ्यास में अजरबैजान, बहरीन, चीन, मिस्र, जर्मनी, हंगरी, इंडोनेशिया, ईरान, इटली, कुवैत, मोरक्को, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात और उज्बेकिस्तान हिस्सा ले रहे हैं. माना जा रहा है कि पाकिस्तान इस युद्धाभ्यास से दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराना चाहता है.

पाकिस्तानी समा टीवी की खबर के मुताबिक, ‘यह अभ्यास पाकिस्तान के वृहद हवाई युद्ध अभ्यासों में से एक है और इसे अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ अपनी हवाई क्षमताओं को बढ़ाने के लिए पीएएफ की प्रतिबद्धता को साकार करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है.’

पाकिस्तान वायु सेना ने रविवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर बताया कि पाकिस्तान वायु सेना का 14 राष्ट्रों का हवाई युद्ध अभ्यास ‘इंडस शील्ड 2023’ वायु सेना के डीजीपीआर एयर बेस पर पूरे जोरों-शोरों से चल रहा है.

पाक वायुसेना के मुताबिक, ‘शीर्ष स्तर का यह युद्ध अभ्यास पाकिस्तान के विशाल हवाई युद्ध अभ्यासों में से एक है और इसे अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ अपनी हवाई क्षमताओं को बढ़ाने के लिए पीएएफ की प्रतिबद्धता को साकार करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है.’



Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...