Skip to main content

देह व्यापार का भंडाफोड़, छापा मारने आई महिला पुलिसकर्मियों का शर्म से झुका सिर...

 गाजियाबाद के इंदिरापुरम के नीतिखंड चौकी के पास आशीर्वाद रेजिडेंसी (ओयो होटल) में चल रहे देह व्यापार का बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने छापा मारकर भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने पांच युवतियों को मुक्त कराकर मालिक और मैनेजर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 

कमरों से रजिस्टर और दो फोन बरामद किए हैं। युवतियों ने उनसे जबरन काम कराने का आरोप लगाया है। नीतिखंड चौकी से 600-700 मीटर दूर आशीर्वाद रेजिडेंसी होटल में देह व्यापार हो रहा था। पुलिस का कहना है कि ज्ञानखंड-3 के सचिन शर्मा ने होटल को किराये पर लिया था। 

उसमें काम करने वाली युवतियों पर नजर रखने के लिए विजयनगर सेक्टर-9 के अमित को मैनेजर रखा था। इंदिरापुरम पुलिस ने होटल पर छापा मारकर मालिक सचिन को पकड़ लिया। कार्रवाई में युवक-युवतियां कमरों में आपत्तिजनक हालत में थे। मैनेजर अमित शुरुआती पूछताछ में घबराने लगा। 

टीम ने रिसेप्शन पर रखे रजिस्टर को कब्जे में लेकर जांच की। उसमें अलग-अलग लोगों के नाम लिखे थे जबकि फोन में कई युवतियों के फोटो थे। महिला पुलिसकर्मियों ने आवाज देकर युवतियों को बाहर निकाला, जबकि कमरों से तीन ग्राहकों को हिरासत में ले लिया। 

पुलिस युवतियां, होटल संचालक, मैनेजर और ग्राहकों को कोतवाली ले गई। वहां युवकों से पूछताछ की। युवतियों ने संचालक और मैनेजर पर जबरन काम कराने का आरोप लगाया। कार्यवाहक सहायक पुलिस उपायुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि होटल संचालक सचिन शर्मा, मैनेजर अमित, ग्राहक संदीप त्यागी, सचिन और प्रभात दीक्षित को गिरफ्तार किया है। युवतियों के बयान दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी।



शक्तिखंड-4 के भूखंड में आदित्य पांचाल उसकी पत्नी हिमांशी और मैनेजर गौरव आनंद देह व्यापार कराते थे। इंदिरापुरम पुलिस ने 6 सितंबर को छापा मारकर युवतियों को मुक्त कराकर मालिक, मैनेजर और ग्राहक को गिरफ्तार किया था। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह के पास गोपनीय पत्र ने नीतिखंड पुलिस की पूरी लापरवाही की पोल खोल दी थी। हालात इतने खराब हैं कि पुलिसकर्मियों ने अपनी कार्यशैली में अभी तक बदलाव नहीं किया है। हालांकि सवाल यह उठ रहा है चौकी से महज 700 मीटर के दायरे में होटल के अंदर लंबे समय से चल रहे देह व्यापार की सूचना स्थानीय पुलिस को थी या इसे छुपाया जा रहा था।

disclamer 

लाइव मीडिया न्यूज़ एक वैबसाइट पोर्टल है । लाइव मीडिया न्यूज वैबसाइट पोर्टल लोकल खबरों के साथ-साथ राजनीति, अपराध, मनोरंजन, व्यापार और खेल के तमाम खबरों को दिखाता है। हम प्रत्येक खबरों को सच्चाई के साथ आपके सामने प्रस्तुत करते हैं। हमारा उद्देश्य यह है कि हम आपके क्षेत्र से जुड़े हर मुद्दों को अपने चैनल के माध्यम से दिखाएं और उसपर तत्परता से कार्यवाही करवाएं।


Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...