जिलाधिकारी ने विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण

 सुलतानपुर- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत दुर्गा पूजा मूर्ती विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया।


जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना व पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा बल्दीराय थाना क्षेत्र में त्यौहार दुर्गापूजा मूर्ती विसर्जन स्थल इसौली एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में शांति व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देशय को लेकर मूर्ती विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया एवं उप जिलाधिकारी बल्दीराय विदुषी सिंह, क्षेत्राधिकारी बल्दीराय सौरभ सावंत व बल्दीराय थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह को दूर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन एवं शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Related Video:
#durgapuja2023: ड्रोन से निगरानी,सादी वर्दी मे पुलिस. | Hindi News | Sultanpur News Live | UP Police

Comments