Skip to main content

जिलाधिकारी द्वारा खरीफ फसल धान की स्वयं अपने हाथों से कटिंग कर किया शुभारम्भ...

 जिलाधिकारी द्वारा प्रदूषण से बचाव हेतु सभी किसान भाइयों से पराली न जलाने कि, की अपील...


   सुलतानपुर. जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा जनपद में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े के संकलन को लेकर आज विकास खण्ड दूबेपुर के ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर में धान के फसल की कटाई के साथ फसल कटाई प्रयोग का जायजा लिया गया। राजस्व विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के कृषक गया प्रसाद के धान के खेत घाटा संख्या-144 में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 10×10×10 मीटर का समबाहु त्रिभुज का प्लाॅट बनाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से फसल कटाई का प्रयोग किया गया।

             जिलाधिकारी ने गांव त्रिलोकपुर निवासी किसान गयाप्रसाद के खेत में जाकर अपने सामने ही धान की फसल की क्रॉप कटिंग कराई। इसके बाद उन्होंने धान की मड़ाई (झड़ाई) कराकर उसकी तौल भी कराई, जिसमें 29 किलो ग्राम धान की फसल प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्टर आदि भू-अभिलेखों की जांच करते हुए किसानों से बोई गई धान के बीज के बारे में जानकारी ली।

                जिलाधिकारी ने किसानो को धान अपने नजदीकी सरकारी क्रय केन्द्रों पर ही बेचने की सलाह दी, जिससे उन्हे अपने फसल का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने किसान बन्धुओं से आग्रह किया कि किसी भी बिचैलियों के बहकावे में न आये। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानों से अपने-अपने खेतों में पराली न जलाने की भी अपील की।

              अपर जिला कृषि अधिकारी सत्येन्द्र मिश्रा ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जनपद में फसलों की औसत, उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जनपद में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। अंतिम आंकड़े परीक्षण के उपरांत राज्य स्तर पर कृषि निदेशालय जारी करता है। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग के प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती है।

              इस अवसर पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी बृजेश गुप्ता, तहसीलदार सदर केशव प्रताप सिंह, कृषि विभाग से संजय यादव, सहायक विकास अधिकारी कृषि दूबेपुर, बीमा कंपनी इफको-टोकियो के जिला प्रबंधक विनीत पाण्डेय, तहसील समन्वयक सौरभ सिंह, राजस्व निरीक्षक गजाधर प्रसाद, विनय तिवारी, क्षेत्रीय लेखपाल मुफीद, लेखपाल मेराज अहमद, ग्राम प्रधान ओम प्रकाश यादव, प्रगतिशील कृषक लल्लन सिंह, पारसनाथ, केदारनाथ सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...