Skip to main content

Today Rashifal: इस 1 राशि के जातक वाहन धीमे चलाएं, दुर्घटना के योग, धन खर्च भी होगा अधिक...

 Aaj Ka Rashifal, 06 November 2023: आज कुछ राशि के जातक किसी व्यक्ति या वस्तु के आकर्षण में रहेंगे. शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छी बनी रहेगी. अनैतिक कामों से दूरी बनाकर रखें. गृहस्थ जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. यात्रा पर जा सकते हैं. विस्तार से पढ़ें सभी 12 राशि के जातकों का आज का राशिफल.

    मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 06 November 2023)

    आज संभलकर कदम रखने की जरूरत है. आसपास रहने वाले लोगों से विवाद हो सकता है. शारीरिक और मानसिक रूप से आप चिंता का अनुभव करेंगे. अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. बौद्धिक चर्चा से आनंद तो प्राप्त हो सकता है, परंतु आज ऐसी चर्चा से दूर ही रहें. आज यात्रा को टालें.

    वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 06 November 2023)

    -ADVERTISEMENT-
    Ads by 

    भावनाओं के बंधन में बंध जाने का अनुभव आपको होगा. आपके काम दिन में पूरे हो जाएंगे. भाई-बहनों से लाभ होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे. आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है. दोपहर के बाद की स्थिति विपरीत होने की आशंका बनी रहेगी, धन का खर्च अधिक होगा. किसी काम के पूरा नहीं होने से अपयश मिलेगा.

    मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 06 November 2023)

    आज आप किसी बात को लेकर नेगेटिव विचार मन में ना रखें. असंतोष की भावना रह सकती है. पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा. शारीरिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह पाएंगे. पढने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा. दोपहर के बाद आपका मन प्रसन्न रहेगा. फिर भी नए काम की शुरुआत आज ना करें. विरोधियों पर आप विजयी बनेंगे. दोस्तों के साथ भेंट करने से मन में आनंदित होगा. आज का प्रवास भी आनंददायी रहेगा.

    कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 06 November 2023)

    आज भावनाओं के प्रवाह में आप न बह जाएं. छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है. आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और मन भी खुश रहेगा. दोपहर के बाद कोई काम नहीं बनने से आप चिड़चिड़े रहेंगे. किसी भी तरह के गलत काम में आज ना पड़ें. धन का खर्च अधिक होगा.

    सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 06 November 2023)

    आज निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे. पारिवारिक कामों के पीछे धन का खर्च होगा. वाणी पर संयम रखें. नौकरी या व्यापार में उलझन दूर करने के लिए बड़ों की मदद लग सकती है. संबंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे. दोपहर बाद दोस्तों के साथ हुई भेंट से मन प्रसन्न होगा.

    कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 06 November 2023)

    आज का आप का दिन मध्यम फलदायी है. फिर भी शारीरिक और मानसिक रूप से सुख-शांति रहेगी. व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा. दोपहर के बाद आप के मन की स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी. इससे आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी. आज वाणी पर संयम बरतें. कोर्ट-कचहरी के कामों में निर्णय लेते समय सावधानी रखें. धनहानि के साथ-साथ मानहानि भी हो सकती है.

    तुला राशिफल (Tula Rashifal, 06 November 2023)

    आज पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार करना होगा. घर की साज-सजावट में भी परिवर्तन करेंगे, इससे मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. व्यापार में भागीदार की ओर से आर्थिक लाभ होगा. निवेश को लेकर सही योजना बना पाएंगे. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. मानसिक रूप से शांति का अनुभव होगा. संतान से सुख मिलेगा.

    वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 06 November 2023)

    आप के लिए आज भाग्यवृद्धि का दिन है. विदेश में स्नेहीजन से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. धार्मिक प्रवास होने की संभावना है. धन लाभ की भी संभावना है. व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं. आप का प्रत्येक काम सफल होने के साथ-साथ पूरा भी होगा. माता से किसी तरह का लाभ मिल सकता है. मान-सम्मान प्राप्त होगा. गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा.

    धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 06 November 2023)

    आज सुबह आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है. नेगेटिव विचार से आप परेशान रह सकते हैं. वैचारिक स्तर पर संयम रखना आवश्यक है. आर्थिक रूप से तंगी का अनुभव करेंगे. दोपहर के बाद आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेगी. आकस्मिक धन प्राप्ति के योग हैं. व्यापार में लाभ होगा. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा. यात्रा का योग है.

    मकर राशिफल (Makar Rashifal, 06 November 2023)

    आज के दिन परिजनों के साथ पर्यटन का आनंद उठाएंगे. सुबह मन खुश रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद किसी बात की चिंता आपको हो सकती है. अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी. सरकारी कामों में विघ्न आएंगे. अनैतिक कामों से दूरी बनाकर रखें. गृहस्थ जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. वाहन धीमे चलाएं.

    कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 06 November 2023)

    आज का दिन सुख और शांति से गुजरेगा. पारिवारिक जीवन में भी आनंद छा जाएगा. शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी. आनंद-प्रमोद के साथ वाहन सुख प्राप्त होगा. व्यापार के क्षेत्र में आप को लाभ मिलेगा. नए वस्त्र और आभूषण के पीछे धन खर्च होगा. किसी यात्रा पर जा सकते हैं.

    मीन राशिफल (Meen Rashifal, 06 November 2023)

    आज आप किसी व्यक्ति या वस्तु के आकर्षण में रहेंगे. किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद ना करें. नए काम की शुरुआत को आज टालें. दोपहर के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ अनुभव करेंगे. व्यापार में अनुकूल वातावरण रहेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...