Skip to main content

उन्नाव: शिक्षक पर 18 छात्राओं ने यौन शोषण का लगाया आरोप. | Unnav | Crime | Hindi News

बाल अधिकार संरक्षण आयोग के आदेश पर मामला दर्ज, उन्नाव में एक जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक द्वारा 18 लड़कियों के यौन शोषण (Sexual Exploitation of Girls) मामले की शिकायत के बाद राष्ट्रीय राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम विद्यालय पहुंच गई. टीम ने शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कराया है.

यूपी के उन्नाव जिले में एक स्कूल की 18 छात्राओं ने अपने स्कूल के टीचर पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। स्कूल की रसोईया की तहरीर पर टीचर के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो ऐक्ट के तहत कोतवाली उन्नाव में मुकदमा दर्ज कराया गया है। राष्ट्रीय बाल आयोग की सदस्य ने भी स्कूल का दौरा कर छात्राओं से बयान लिया है।

जिले के एक स्कूल में 18 छात्राओं ने अपने टीचर राजेश कुमार के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है। इन छात्राओं ने रसोईयां की तहरीर पर बताया है कि टीचर उनसे गंदे इशारे करते हैं और कमरे में बुलाते हैं। छात्रों ने इस शिकायत का खुलासा किया है और अब तक 29 लोगों के बयान लिए गए हैं।


उन्नाव जिले के एक स्कूल में 18 छात्राओं ने अपने टीचर राजेश कुमार के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है। इन छात्राओं ने रसोईयां की तहरीर पर बताया है कि टीचर उनसे गंदे इशारे करते हैं और कमरे में बुलाते हैं। छात्रों ने इस शिकायत का खुलासा किया है और अब तक 29 लोगों के बयान लिए गए हैं।

उन्नाव का मामला
उन्नाव का मामला
उन्नाव: यूपी के उन्नाव जिले में एक स्कूल की 18 छात्राओं ने अपने स्कूल के टीचर पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। स्कूल की रसोईया की तहरीर पर टीचर के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो ऐक्ट के तहत कोतवाली उन्नाव में मुकदमा दर्ज कराया गया है। राष्ट्रीय बाल आयोग की सदस्य ने भी स्कूल का दौरा कर छात्राओं से बयान लिया है।
  • छात्राओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप
जानकारी के मुताबिक कोतवाली उन्नाव क्षेत्र के सरोसी ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने अपने स्कूल टीचर राजेश कुमार के खिलाफ स्कूल की रसोईयां से जब अपनी बात बताई और कहा कि टीचर उनसे गंदे इशारे करते हैं और कमरे में बुलाते हैं। इस तरीके की शिकायत एक दो छात्राओं ने नहीं बल्कि स्कूल में पढ़ने वाली 18 छात्राओं ने की है। स्कूल की रसोईयां ने कोतवाली उन्नाव में आरोपी टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
छेड़छाड़ और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज
थाना कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि स्कूल की रसोईया ने टीचर के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच और छानबीन की जा रही है।
See VIDEO:
राष्ट्रीय बाल आयोग की टीम पहुंची स्कूल
इस मामले की जानकारी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंच गई। आयोग की टीम स्कूल पहुंची और छात्राओं और उनके अभिवावक से पूछताछ और बयान दर्ज किए हैं। आयोग की सदस्य प्रीति भारद्वाज ने बताया की स्कूल में सात से 14 वर्ष आयु वर्ग की 18 छात्राएं सामने आईं, जिन्होंने टीचर के खिलाफ शिकायत की है। बताया की इस मामले में छात्रों और उनके अभिवावक समेत 29 लोगों से बयान लिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

थकान के कारण रात में गहरी नींद में सो रहे थे 50 श्रद्धालु, नींद खुली चीख पड़े...

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे को याद कर घायल और अन्य श्रद्धालु सिहर जा रहे हैं। वह बस यही कह रहे कि अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी 50 श्रद्धालु सामूहिक भोजन किए।  इसके बाद अपनी-अपनी सीट पर बैठे और थकान के कारण गहरी नींद में चले गए। रात करीब ढाई बजे अचानक धमाका जैसी आवाज और झटका लगने पर उनकी नींद खुल गई। इसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। किसी के ऊपर सामान गिरा था तो कोई खिड़की में फंस गया था। घायल वीपेन मंडल, वीरेंद्र मंडल ने बताया कि वे 50 लोगों समूह सात सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले। 10 दिन के इस धार्मिक भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति 8-8 हजार रुपये का पैकेज था। साथ में खाना और खाना बनाने वाले भी थे। सभी श्रद्धालु पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन रविवार अयोध्या पहुंचे थे। जहां रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमे और मोबाइल में तस्वीर भी कैद की।     रात खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। वह सोमवार को सुबह तक वाराणसी पहुंचते। जहां श्रीकाशी ...