Skip to main content

AAP Foundation Day: 11 की हुई "आप", केजरीवाल ने जो कर दिया बड़ा ऐलान...

 Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप युवाओं की पार्टी है. युवा ही देश का भविष्य हैं. युवाओं को देश की बागडोर संभालनी है.

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को कहा कि आज ही के दिन 2012 में आम आदमी पार्टी (AAP) का गठन हुआ था और यह 11 सालों में एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई. पार्टी की कड़ी मेहनत के कारण दो राज्यों में सरकार और दो राज्यों में उसके विधायक चुने गए और देश भर में लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में लोग हमसे पूछते थे कि क्या आप भी भ्रष्ट हो जाओगे.

इसके बाद सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर भी एक पोस्ट किया. पोस्ट के जरिए उन्होंने एक नया नारा दिया है. केजरीवाल ने पोस्ट किया, "आम आदमी पार्टी युवाओं की पार्टी है. युवा ही देश का भविष्य हैं. युवाओं को देश की बागडोर संभालनी है. अपने 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर, आज आम आदमी पार्टी नारा देती है- जय जवान, जय किसान, जय नौजवान."

'हमारे खिलाफ 250 से अधिक झूठे मामले दर्ज'

इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा, "भारत के इतिहास में किसी अन्य राजनीतिक दल को इतना निशाना नहीं बनाया गया, जितना पिछले 11 सालों में आप को बनाया गया है. उन्होंने 11 सालों में हमारे खिलाफ 250 से अधिक झूठे मामले दर्ज किए." उन्होंने दावा किया, ''देश की सभी एजेंसियों को आप के पीछे लगा दिया गया, लेकिन उन्हें आज तक कोई सबूत नहीं मिला.'' आप नेता ने कहा, ''यह हमारी ईमानदारी का सबसे बड़ा प्रमाणपत्र है.''

केजरीवाल ने इन नेताओं को किया याद

इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि उन्हें पार्टी नेताओं मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, संजय सिंह और विजय नायर की याद आती है, जो ''झूठे मामलों'' में जेल में हैं. उन्होंने कहा कि उनका दिल भारी है, क्योंकि यह पहला स्थापना दिवस है, जब पार्टी नेता सिसोदिया, जैन, सिंह और नायर हमारे साथ नहीं हैं.

VIDEO:

11 की हुई आप, केजरीवाल ने जो कर दिया बड़ा ऐलान. |AAP | New Delhi | Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने कहा, "उन्हें झूठे मामलों के तहत जेल में डाल दिया गया है. बीजेपी अन्य दलों के नेताओं को झूठे मामलों के माध्यम से झुकाना जानती है, लेकिन वे नहीं जानते कि आप के साथ ऐसा कैसे किया जाए. यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे किसी भी विधायक ने खुद को नहीं बेचा या नहीं झुके.“


Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...