Skip to main content

युवाओं को नौकरी न देकर सरकार बचा रही एक लाख करोड़ रुपये, चुनाव में किए जाएंगे खर्च...

 पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी का बयान


सांसद वरुण गांधी ने कहा कि देश में एक करोड़ सरकारी नौकरियां खाली हैं। नौकरी न देने से सरकार का एक लाख करोड़ रुपये बच रहा है, जिससे आटा, दाल, चना लोगों को बांटा जा रहा है। 

सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर सरकार को निशाने पर लिया है। मंगलवार को दो दिवसीय पीलीभीत पहुंचे वरुण गांधी ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को नौकरी न देकर सरकार एक लाख करोड़ रुपये बचा रही है। इस पैसे को चुनाव में खर्च किया जाएगा।

बरखेड़ा क्षेत्र के पिपरा खास गांव में जनसंवाद के दौरान सांसद ने कहा कि देश में एक करोड़ सरकारी नौकरियां खाली हैं। सवाल यह है कि क्यों खाली हैं। अब सभी नौकरियां संविदा की हो गई हैं। संविदा की नौकरी इसलिए हैं कि जब चाहे रख लें और जब चाहें निकाल दें। संविदा में न तो बीमा है और ही कोई अन्य सुविधा। नौकरी न देने से सरकार का एक लाख करोड़ रुपये बच रहा है, जिससे आटा, दाल, चना दिया जा रहा है। यही पैसा चुनाव में खर्च किया जाता है। 


'किसान आंदोलन में गई 500 लोगों की जान'


किसान आंदोलन पर वरुण गांधी ने कहा कि वह अकेले ऐसे सांसद हैं, जिसने आवाज उठाई। आंदोलन में 500 किसान दिल्ली में शहीद हो गए। उनकी कोई कीमत नहीं। सांसद बोले कि देश में 10 लाख करोड़ रुपये का लोन दिया गया है। इसमें आठ लाख करोड़ उद्योगपतियों को दिया है। मात्र 12 फीसदी लोन पूरे देश के लोगों को दिया गया है। उन्होंने अपने स्तर से जब व्यवस्था को दिखवाया तो बहुत बड़ी मनमानी देखने को मिली। आम आदमी को लोन मिलना आसान नहीं है। बिना सुविधा शुल्क दिए लोन नहीं पास होता है। 

सांसद ने कहा कि लोग लोन इसलिए लेते हैं कि वह अपने बच्चों की फीस जाम कर सकें, बीमारी के इलाज, छोटा व्यापार आदि के लिए लोग लोन लेते हैं। इसमें उनसे सुविधा शुल्क की डिमांड की जाती है। कहा कि आजादी के 75 साल हो गए हैं लेकिन हम कहां खड़े हैं। आजादी की लड़ाई का पूर्ण उद्देश्य था कि हिंदुस्तानियों को किसी भी दशा में झुकना न पड़े, लेकिन आज की स्थिति कुछ अगल है। 


'आम लोग खा रहे धक्के'


वरुण गांधी ने कहा कि थाने या अन्य सरकारी दफ्तरों में आम लोगों को न सिर्फ झुकना पड़ रहा है बल्कि धक्के खाना पड़ रहे हैं। यह कैसी आजादी हो गई, जहां अपने काम के लिए अफसरों और कर्मचारियों के आगे हाथ जोड़ना पड़ता है। इसके अलावा सांसद ने मूसेपुर, मुसरह, डंडिया भगत, सौंधा, उमरिया, पकड़िया, बेलादांडी, नगरा फिजा, गजहड़ा, बेनीपुर व बुहिता आदि गांव में भी जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया।

Comments

Popular posts from this blog

शादी का जश्न, रिसेप्शन की तैयारी और सुहागरात को मौत हैरान कर देगी प्रदीप और शिवानी की यह कहानी...

अयोध्या में एक शादी होती है. दूल्हा पूरी बारात के साथ दुल्हन को लेकर वापस घर लौट आता है. घर में जश्न का माहौल था. पूजा हो रही थी. अगले दिन रिसेप्शन था. लिहाजा, तैयारियां जोरो पर थीं. देर शाम तक घर में गीतों का कार्यक्रम चलता रहा. फिर सब अगले दिन की तैयारी में जल्द सो गए. अगली सुबह घरवाले सोकर उठे और रिसेप्शन की तैयारी में जुट गई. लेकिन दूल्हा और दुल्हन के कमरे का दरवाजा नहीं खुला. घरवालों ने आवाज़ दी. दरवाजा कई बार खटखटाया. लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. फिर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और कमरे का अंदर का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए. शादी के बाद घर लौटी बारात अयोध्या के रहने वाले प्रदीप की शुक्रवार 7 मार्च को शादी थी. प्रदीप धूमधाम से अपनी बारात लेकर अपने घर शहादतगंज से डीलीसरैया 7 मार्च की शाम पहुंचा था. रात बारात वहीं ठहरी थी. इसके बाद अगली सुबह शनिवार 8 मार्च को 11 बजे दुल्हन शिवानी की विदाई होती है. लगभग दो घंटे का सफर तय कर प्रदीप अपनी दुल्हन को दोपहर एक बजे लेकर घर पहुंचता है. रिसेप्शन की तैयारी घर पर धूमधाम से दुल्हन का स्वागत होता है. फिर शाम 7 बजे घर में ही पूजा होती है. चूंकि दुल्हन ...

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...