Skip to main content

बाहुबली नेता शेरे यूपी श्री पवन पांडेय पर गैंगस्टर, कृष्णकुमार पांडेय कक्कू होंगे जिलाबदर...

अंबेडकरनगर में एसटीएफ द्वारा जेल भेजे गए पूर्व विधायक पवन पांडेय पर पुलिस गैंगस्टर लगाने की तैयारी में है। जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही उनके छोटे भाई कृष्णकुमार पांडेय उर्फ कक्कू पांडेय को जिला बदर कराने का निर्णय पुलिस ने लिया है। 

जिला बदर करने से जुड़ी पत्रावली पुलिस ने जिला प्रशासन को भेज दी है।करोड़ों की भूमि का लाखों रुपये में एग्रीमेंट कराने के विवादों के बाद पांडेय ब्रदर्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। नासिरपुर बरवां निवासी चंपा देवी ने पूर्व शिवसेना विधायक पवन पांडेय व अन्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद विवेचना एसटीएफ को मिली तो उसने पहले पवन को बाराबंकी जनपद से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की थी,एसटीएफ की गिरफ्तारी के बाद जनपद पुलिस ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। चार दिन पहले बेवाना थाना क्षेत्र में वर्ष 1996 में हुई बूथ कैप्चरिंग केस मामले में गवाहों को धमकाने की शिकायतों पर राजेसुल्तानपुर थाने में दो जबकि अकबरपुर कोतवाली में एक नया केस पवन पर दर्ज किया गया है। दोनों थानों में सेवेन सीएलए एक्ट भी लगाया गया। इस बीच अब पूर्व विधायक पर गैंगस्टर लगाने के लिए पुलिस ने कागजी प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।

अकबरपुर कोतवाली में जल्द ही गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने की संभावना है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अगले दो तीन दिनों में मुकदमा दर्ज किया जाएगा क्योंकि अंदरखाने इससे जुड़े कागजात तेजी से तैयार हो रहे हैं।उधर एक बड़ी खबर यह है कि पूर्व विधायक के छोटे भाई कक्कू पांडेय को जल्द ही जिला बदर किया जाएगा। अकबरपुर कोतवाली में दर्ज कुछ मुकदमों को आधार बनाते हुए पुलिस ने छह माह के लिए जिला बदर करने की पत्रावली तैयार की है। इसे मंजूरी के लिए जिला प्रशासन को भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर निर्णय हो जाएगा। इस बीच पांडेय ब्रदर्स के पारिवारिक लोगों ने पुलिस के इस निर्णय को अन्यायपूर्ण करार दिया है। कहा कि कोर्ट में यह सब मामले नहीं टिकेंगे। दबाव में ही सब कार्रवाई की जा रही है जिसे आमलोग अच्छी तरह समझ रहे हैं।हुई थी उम्रकैद अकबरपुर नगर के बहुचर्चित केरे सिंह हत्याकांड में पवन के साथ कक्कू भी आरोपी बनाए गए थे। कक्कू को उम्रकैद की सजा मिली थी लेकिन बाद में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। कक्कू सुल्तानपुर जनपद के इसौली विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। फिलहाल वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहा करती है।

एसपी बोले- नो कमेंट

एसपी अजीत सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अपराध से निपटने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को लेकर कई तरह की कार्रवाई चल रही है। कुछ कार्रवाई हो चुकी है, कुछ आगे दिखेगी। अभी कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की जा सकती है।


Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...