Skip to main content

खबर चलते ही हरकत मे आई कूरेभार पुलिस, तीन दिन से भटक रही छेड़खानी से पीड़ित पंजाब प्रांत की महिला...

योगी सरकार के महिला सशक्तिकरण को पलीता लगा रही कूरेभार पुलिस व स्थानीय जनप्रतिनिधि

सुलतानपुर । एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते अक्टूबर माह मे शक्ति अभियान के चौथे चरण की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत योगी सरकार महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रही है। अभियान के तहत एक मेगा इवेंट भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें हर जिले के जिलाधिकारी महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे। यह इवेंट हिंसा की पीड़ित महिलाओं के लिए किया जा रहा है।बताया गया कि ‘हक की बात, जिलाधिकारी के साथ’ नाम से मेगा इवेंट भी आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के डीएम हिंसा से पीड़ित महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। शक्ति कार्यशालाओं का भी आयोजन होगा। इसमें कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के तहत गठित स्थानीय व आंतरिक परिवाद समितियों का ओरिएंटेशन भी होगा।

    लेकिन जिले की कूरेभार पुलिस सरकार के सिस्टम को तारतार करने से बाज नही आ  रही है। बताते चले कि बीते तीन दिनो से पंजाब प्रांत के जालंधर शहर की एक महिला कूरेभार पुलिस की परिक्रमा कर रही थी, फिर भी उसकी सुनवाई नही हो रही थी, सूत्र बताते है कि कार्यवाई न होने के लिए क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि दबाव भी बना रहे थे। 

फिलहाल खबर चलते ही पुलिस ने आनन फानन मे मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन किरकिरी भी खूब कराई। 

बताते चले कि तीन दिन से जलंधर की एक महिला कूरेभार थाने अश्लील तस्बीर वायरल करने की लिखित शिकायत की । लेकिन पुलिस ने पकड़े गए युवक को बाइज्जत छोड़ने को लेकर महिला से जबरन सुलह समझौता करा दिया । आरोपी की बहन पीड़ित महिला को लेकर अपने घर पहुँची जहाँ रात में उसकी बेरहमी से पिटाई कर दिया गया । पीड़िता आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराने की गोहर लगा रही है । लेकिन पुलिस है कि तहरीर से गम्भीर घटना को हटवाने का दबाव महिला पर बना रही थी, हाल फिलहाल किरकिरी कराने के बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर ही लिया।

Comments

Popular posts from this blog

शादी का जश्न, रिसेप्शन की तैयारी और सुहागरात को मौत हैरान कर देगी प्रदीप और शिवानी की यह कहानी...

अयोध्या में एक शादी होती है. दूल्हा पूरी बारात के साथ दुल्हन को लेकर वापस घर लौट आता है. घर में जश्न का माहौल था. पूजा हो रही थी. अगले दिन रिसेप्शन था. लिहाजा, तैयारियां जोरो पर थीं. देर शाम तक घर में गीतों का कार्यक्रम चलता रहा. फिर सब अगले दिन की तैयारी में जल्द सो गए. अगली सुबह घरवाले सोकर उठे और रिसेप्शन की तैयारी में जुट गई. लेकिन दूल्हा और दुल्हन के कमरे का दरवाजा नहीं खुला. घरवालों ने आवाज़ दी. दरवाजा कई बार खटखटाया. लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. फिर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और कमरे का अंदर का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए. शादी के बाद घर लौटी बारात अयोध्या के रहने वाले प्रदीप की शुक्रवार 7 मार्च को शादी थी. प्रदीप धूमधाम से अपनी बारात लेकर अपने घर शहादतगंज से डीलीसरैया 7 मार्च की शाम पहुंचा था. रात बारात वहीं ठहरी थी. इसके बाद अगली सुबह शनिवार 8 मार्च को 11 बजे दुल्हन शिवानी की विदाई होती है. लगभग दो घंटे का सफर तय कर प्रदीप अपनी दुल्हन को दोपहर एक बजे लेकर घर पहुंचता है. रिसेप्शन की तैयारी घर पर धूमधाम से दुल्हन का स्वागत होता है. फिर शाम 7 बजे घर में ही पूजा होती है. चूंकि दुल्हन ...

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...