Skip to main content

Jammu Kashmir Accident: डोडा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बस, 38 लोगों की मौत

 Jammu Kashmir Road Accident: जम्मू किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं. बताया जा रहा है कि बस में 50 लोग सवार थे. फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है.

मोदी जी भी हमेशा रोते रहते हैं। इनको एक फिल्म बनानी चाहिये, ‘मेरे नाम’@priyankagandhi

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के डोडा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यात्रियों से भरी बस अचानक गहरी खाई में गिर गई और फिर कोहराम मच गया. जम्मू किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक बस चिनाब नदी की गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं. बताया जा रहा है कि बस में 50 लोग सवार थे. फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 52 सीटों वाली बस में 50 यात्री बैठे थे. यात्रियों से भरी यह बस जम्मू-कश्मीर के डोडा में बुधवार को चिनाब नदी की 300 फीट गहरी खाई में गिर गई. कुछ यात्रियों की जहां मौके पर मौत हो गई तो कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को अस्सर के प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (पीएचसी) केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं. सीनियर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर हैं और हादसे के कारण की जांच कर रहे हैं. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने इस घटना पर दुख जताया और एक्स पर लिखा, ‘डोडा के अस्सर में एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रभावित व्यक्तियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए मंडलायुक्त एवं जिला प्रशासन को निर्देशित किया.’

अधिकारियों ने बताया कि बस की पंजीकरण संख्या जेके02सीएन-6555 है. यह बस बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क से फिसल गई और 300 फुट नीचे खाई में गिर गई. उन्होंने बताया कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और कुछ शव बरामद किये गये हैं. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.

Sahara Chief सुब्रत रॉय का निधन...

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...