Skip to main content

SDM ज्योति मौर्या केस: नपे मनीष दुबे, होमगार्ड कमांडेंट सस्पेंड...

 एसडीएम ज्योति मौर्या केस में फंसे महोबा में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है. मनीष दुबे के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं. कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के आदेश के बाद मनीष दुबे पर यह कार्रवाई की गई है. मनीष दुबे पर ज्योति के पति आलोक ने गंभीर आरोप लगाए थे.

एसडीएम ज्योति मौर्या केस में फंसे महोबा में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है. मनीष दुबे के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं. कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के आदेश के बाद मनीष दुबे पर यह कार्रवाई की गई है. मनीष दुबे पर ज्योति के पति आलोक ने गंभीर आरोप लगाए थे.उत्तर प्रदेश में सुर्खियों में रखे एसडीएम ज्योति मौर्या मामले में आखिरकार पहली बड़ी कार्रवाई हो ही गई. ज्योति मौर्या से अपने संबंधों को लेकर चर्चा में आए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है. मनीष दुबे के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं. बता दें कि मनीष दुबे पर सस्पेंशन की तलवार काफी समय से लटक रही थी. आज धनतेसर के दिन उनको सस्पेंड करने का शासन की तरफ से आदेश जारी किया गया. मनीष दुबे इस समय महोबा जिले के होमगार्ड कमांडेंट हैं.

बता दें कि बरेली जिले में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने मनीष दुबे को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे. आलोक के आरोपों पर डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज ने जांच की थी. डीआईजी की जांच रिपोर्ट के बाद डीजी होमगार्ड ने मनीष दुबे को सस्पेंड करने की सिफारिश की थी. कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बीते सप्ताह मनीष दुबे को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई करने के दिए थे. मंत्री के आदेश के बाद मनीष दुबे को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.


आलोक मौर्या ने मनीष दुबे पर लगाए थे गंभीर आरोप

मनीष दुबे का नाम तब सुर्खियों में आया था, जब बरेली जिले की खेड़ा शुगर मिल में GM के पद पर तैनात PCS अधिकारी ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने गंभीर आरोप लगाए थे. आलोक मौर्या ने कहा था कि ज्योति को बहला-फुसलाकर मनीष दुबे उसकी हत्या की साजिश रच रहा है. कभी भी उसकी हत्या हो सकती है. इसको लेकर आलोक मौर्या ने CM पोर्टल पर भी शिकायत की थी. मामला दो अधिकारियों से जुड़ा होने के चलते शासन ने भी इसको गंभीरता ले लिया.

VIDEO: सुल्तानपुर में प्रधान प्रतिनिधि की दबंगई महिलाओं को भी नहीं बक्शा...

DIG होमगार्ड प्रयागराज ने की थी मनीष दुबे की जांच

शासन ने आनन-फानन में मनीष दुबे को गाजियाबाद जिले से हटाकर महोबा जिले में भेज दिया. मनीष दुबे के महोबा आने के बाद डीजी होमगार्ड ने आलोक के आरोपों पर मनीष दुबे की जांच कराई. डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज को मामले की जांच सौंपी गई. डीआईजी ने जांच करने के बाद डीजी को रिपोर्ट सौंपी थी. रिपोर्ट पढ़ने के बाद डीजी ने मनीष दुबे पर कार्रवाई की सिफारिश की थी. डीजी होमगार्ड की सिफारिश के बाद से ही लग रहा था कि मनीष दुबे पर कभी भी गाज गिर सकती है.

VDEO: सुल्तानपुर में प्रधान प्रतिनिधि की दबंगई के मामले में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर की बाइट...

ज्योति-आलोक ने अपना मामला सुलझाया, लेकिन नप गए होमगार्ड कमांडेंट

हालांकि उसी समय एसडीएम ज्योति मौर्या की भी जांच शासन करा रहा था. इसको लेकर एक जांच कमेटी गठित की गई थी. जांच कमेटी ने आलोक मौर्या को पूछताछ के लिए बुलाया तो आलोक ने ज्योति मौर्या पर लगाए अपने सभी आरोपों की शिकायत वापस ले ली, जिसके बाद कमेटी ने ज्योति मौर्या को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया. अब शासन आलोक और ज्योति के केस की फाइल बंद करने की तैयारी कर रहा है. सूत्रों को मुताबिक, ज्योति और आलोक ने आपसी सहमित से अपने मामले को सुलझा लिया है.

Video: Ayodhya दीपोत्सव 2023

ज्योति मौर्या-मनीष दुबे के बीच अफयेर का लगा था आरोप

एसडीएम ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने ज्योति और कमांडेंट मनीष दुबे के बीच प्रेम-प्रसंग की बात कही थी. आलोक ने आरोप लगाया था कि ज्योति और मनीष के बीच में अफेयर चल रहा है. दोनों उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या भी करा सकते हैं. आलोक ने ज्योति की वॉट्सऐप चैट भी दिखाई थी और मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोए थे. इससे आलोक को काफी सहानुभूति भी मिली थी.


लाइव मीडिया T.V. व्हाट्सप्प चैनल फॉलो करें



Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...