Skip to main content

होमगार्ड निकला हिस्ट्रीशीटर,19 साल से कर रहा था नौकरी, सामने आई सच्चाई..

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां एक हिस्ट्रीशीटर होमगार्ड पुलिस की डॉयल 112 की गाड़ी चला रहा था।जांच में जब इसका खुलासा हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।एसपी ने तत्काल प्रभाव से होमगार्ड को डॉयल 112 की गाड़ी से हटाने का निर्देश दिया।सीओ को इस मामले की जांच सौंपी गई है।


बता दें कि देवरिया पुलिस द्वारा बदमाशों की निगरानी के लिए चलाये जा रहे अभियान में एक होमगार्ड ही हिस्ट्रीशीटर निकल गया।इस होमगार्ड कमलेश यादव पर गैंगस्टर और अपहरण सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं।कमलेश यादव लगभग 19 साल से यूपी पुलिस में नौकरी कर रहा है,लेकिन कमलेश की क्राइम कुंडली के बारे में देवरिया पुलिस को कानों-कान खबर नहीं लगी।

            यह जानकारी पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा को हुई तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से हिस्ट्रीशीटर होमगार्ड कमलेश यादव को पुलिस विभाग से हटा दिया और उसके विरुद्ध जांच बिठाते हुए जिला कमांडेंट को पत्र भेज दिया।एसपी के मुताबिक सलेमपुर क्षेत्राधिकारी को मामले की विस्तृत जांच करने और जल्द से जल्द एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

            कमलेश यादव कई सालों से पुलिस विभाग में ड्यूटी कर रहा था,लेकिन किसी को कमलेश यादव की हकीकत नहीं पता चली।हाल ही में देवरिया के सभी पुलिस स्टेशनों में एक अभियान चला कि जिले के सभी हिस्ट्रीशीटरों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाए।ऐसे में पुलिसकर्मी तमाम हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों का पता लगाने लगे।इसी क्रम में कमलेश यादव का पूरी हकीकत सामने आ गयी।

        बता दें कि कमलेश यादव जिले के बरहज थाना क्षेत्र के करजहा गांव का रहने वाला है। कमलेश यादव पर बरहज थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं,जिसमें हत्या के प्रयास व अपहरण समेत कई मुकदमे हैं। कमलेश यादव 2004 से होमगार्ड के तौर पर काम कर रहा था, लेकिन उसके खिलाफ मामले 2005 में दर्ज किए गए थे।कमलेश की हिस्ट्रीशीट 2006 में खोली गई थी।बरहज थाना के अंतर्गत पुलिस चौकी कपरवार में हिस्ट्रीशीटरों की सूची में कमलेश यादव का नाम शामिल है।

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...