Skip to main content

67वें परिनिर्वाण दिवसपर जिलाधिकारी द्वारा माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताये गये नैतिक मूल्यों व सिद्धान्तों को किया गया याद...

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तिकोनिया पार्क स्थित डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण।


सुलतानपुर/भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव राम जी अम्बेडकर के 67वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा डॉ0 भीमराव राम जी अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा दिये गये मूल्यों व नैतिक सिद्धान्तों का दैनिक जीवन में अनुश्रवण करने की बात कही।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय, उपजिलाधिकारी संजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी डॉ0 धीरेन्द्र कुमार सहित कलेक्ट्रेट स्टाफ के द्वारा चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाषण/व्याख्यान/संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी ने अपने सम्बोधन में बाबा साहब अम्बेडकर के द्वारा प्रतिपादित सिद्धान्तों एवं मूल्यों पर चलने के लिये पुर्नसंकल्पि होने की प्रेरणा ली। उनके द्वारा प्रारम्भ की गयी जाति आधारित भेदभाव के विरूद्ध लड़ाई, सामाजिक की न्याय की प्रतिस्थापना के सन्दर्भ में उनका दर्शन आज पहले से भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। हम सब को अपने जीवन में अनुपालन करना चाहिये। इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा तिकोनिया पार्क स्थित भारत रत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर विकास भवन के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर याद  किया गया। इस प्रकार जनपद न्यायालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जनपद के समस्त कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों सहित अन्य संस्थानों में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का 67वें परिनिर्वाण दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा प्रतिपादित नैतिक मूल्यों/सिद्धान्तों पर आधारित भाषण/व्याख्यान/संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षण संस्थाओं में भाषण प्रतियोेगिताओं का आयोजन किया गया।  

...आखिर कब तक होगी ब्राह्मणों की हत्या, भाजपा नेता ने जिला प्रशासन पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप...

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...