Skip to main content

कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा, कानून से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर मुरादाबाद के बिलारी 12:45 पर पहुंचे। सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।इस अवसर पर यूपी के 18 किसानों को सम्मानित किया गया।


सीएम योगी के बिलारी में होने वाली जनसभा में भारी संख्या में लोग पहुंचे।मंच और पंडाल के चारों ओर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रही। ढकिया नरू गांव में आयोजित किसान सम्मान दिवस पर सीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भारत की अर्थव्यवस्था की बारीक जानकारी रखते थे।


सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का किसान लगातार आगे बढ़ रहा है। किसा


नों को कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सीएम ने कहा कि प्रदेश की सभी चीनी मिलों को चलाया जा रहा है। इसके साथ ही गन्ना किसानों का लगातार भुगतान भी किया जा रहा है। प्रदेश के सभी किसानों तक लाभ पहुंचे इसके लिए कई योजनाएं तैयार की गई है। 


सीएम योगी ने कहा कि जिन किसानों के पास निजी ट्यूबवेल है उन्हें सरकार की तरफ से फ्री बिजली मिलेगी। सीएम ने कहा कि मुरादाबाद से जल्द हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है।


सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकारों के शासन के दौरान प्रदेश में लगातार दंगा होता था।अब कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाता है। अब लोग कहने लगे हैं कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा। सीएम ने कहा कि विपक्षी दल सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेसी नेता ने उपराष्टपति का मजाक उड़ाया। इसकी सजा उन्हें जनता देगी। यह संविधान और बाबा साहेब भीमराव का अपमान है। 


इससे पहले सीएम योगी ने यूपी के 18 किसानों को सम्मानित किया,जिसमें मुरादाबाद मंडल के नौ किसान, संभल के फईम और रामपुर जिले के दो किसान हैं।अमित वर्मा और रामलाल को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। संभल जिले के पत्था निवासी फईम को मक्का उत्पादन में एक लाख, पत्था के रहने वाले अनिश को 75 हजार का पुरस्कार दिया गया।रामपुर जिले के पुरैनिया जदीद निवासी रामलाल को एक लाख और प्रेमवती प्रेमवती को 75 हजार का चेक सौंपा गया। प्राकृतिक खेती में अच्छा उत्पादन करने पर बिजनौर जिले के शरद कुमार सिंह 75 हजार रुपये से पुरस्कृत किए गए। सीएम ने मुरादाबाद जिले के खानपुर मुज्जफरपुर के किसान सत्यवीर सिंह और गौरा शाहगढ़ के महेंद्र सिंह को पुरस्कृत किया।मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत मुरादाबाद जिले के स्योडारा बिलारी के वीरेश कुमार, आगरा जिले के हरिविलास और हापुड़ जिले के शाकरपुर के हरविंदर सिंह को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गई।

Comments

Popular posts from this blog

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

थकान के कारण रात में गहरी नींद में सो रहे थे 50 श्रद्धालु, नींद खुली चीख पड़े...

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे को याद कर घायल और अन्य श्रद्धालु सिहर जा रहे हैं। वह बस यही कह रहे कि अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी 50 श्रद्धालु सामूहिक भोजन किए।  इसके बाद अपनी-अपनी सीट पर बैठे और थकान के कारण गहरी नींद में चले गए। रात करीब ढाई बजे अचानक धमाका जैसी आवाज और झटका लगने पर उनकी नींद खुल गई। इसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। किसी के ऊपर सामान गिरा था तो कोई खिड़की में फंस गया था। घायल वीपेन मंडल, वीरेंद्र मंडल ने बताया कि वे 50 लोगों समूह सात सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले। 10 दिन के इस धार्मिक भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति 8-8 हजार रुपये का पैकेज था। साथ में खाना और खाना बनाने वाले भी थे। सभी श्रद्धालु पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन रविवार अयोध्या पहुंचे थे। जहां रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमे और मोबाइल में तस्वीर भी कैद की।     रात खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। वह सोमवार को सुबह तक वाराणसी पहुंचते। जहां श्रीकाशी ...