Skip to main content

PM Modi in Varanasi: सुरक्षा की 26 आईपीएस संभालेंगे कमान,रखी जाएगी हर तरफ सीसीटीवी कैमरे से नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 17 व 18 दिसंबर के दो दिवसीय दौरे पर आध्यात्मिक नगरी काशी आ रहे हैं।पीएम के दौरे के दौरान एडीजी सुरक्षा रघुबीर लाल के नेतृत्व में 26 आईपीएस सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। बरेका स्थित गेस्ट हाउस और पीएम के जनसभा स्थल से लगायत सभी कार्यक्रम स्थल एसपीजी के अफसरों ने अपनी निगरानी में ले लिया है। पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ एसपीजी ने एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग (एएसएल) बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और पीएम की आवाजाही से संबंधित रूट का खाका खींचा।


पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर एडीजी जोन, डीआईजी रेंज और पुलिस आयुक्त के अलावा एक डीआईजी और 22 आईपीएस बाहर से आएंगे। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए 17 एडिशनल एसपी, 58 सीओ, 60 इंस्पेक्टर, 497 सब इंस्पेक्टर, 2200 कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल, 250 होमगार्ड और 10 कंपनी पीएसी और पांच कंपनी सीएपीएफ के जवान शनिवार को काशी पहुंच जाएंगे।

पीएम मोदी के सभी कार्यक्रम स्थल सीसी कैमरे से लैस रहेंगे। आतंकवाद निरोधक दस्ते के कमांडो के साथ ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अग्निशमन कर्मी भी सभी कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगे। पीएम की आवाजाही से संबंधित रूट और कार्यक्रम स्थलों के समीप रूफ टॉप फोर्स तैनात की जाएगी।

नमो घाट पर पीएम मोदी के मौजूद रहने के दौरान राजघाट स्थित मालवीय पुल से वाहन नहीं गुजरेंगे और फोर्स तैनात रहेगी। इसके साथ ही ट्रेनों का परिचालन भी नहीं होगा। रविवार की दोपहर से गंगा में नाव की बैरिकेडिंग की जाएगी। राजघाट और आदिकेशव घाट पर गंगा में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस की नावें इस तरह से खड़ी की जाएंगी कि पीएम के नमो घाट पर मौजूद रहने के दौरान आमजन की नाव उस ओर न जा सकें।

पुलिस वाले की महिला से अश्लील बातें, किया गाली गलौज

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली फोर्स को पुलिस अफसरों ने शनिवार सुबह पुलिस लाइंस में ब्रीफ कर ड्यूटी के बारे में बताया। इसके साथ ही पीएम की डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल और सेना के हेलिकॉप्टर का टच एंड गो का रिहर्सल किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...