Skip to main content

Sultanpur News:14(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गयी 07 करोड 40 लाख 90 हजार रूपये की सम्पत्ति..

हत्या व हत्या का प्रयास एवं बलवा जैसे जघन्य अपराध कारित करने वाले अपराधी फिरोज अहमद उर्फ जलीश पुत्र निसार अहमद निवासी वजूपुर पोस्ट पखरौली थाना को0देहात जनपद सुलतानपुर हाल पता पल्टन बाजार थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर उत्तर प्रदेश की अवैध तरीके से अपराध से अर्जित सम्पत्ति से ग्राम निजामपट्टी गाटा सं0 202 आदि 20 किता, गाटा सं0 214/839/0.2280 में से 0.0158 का 1/3 भाग, ग्राम घरहां खुर्द गाटा सं0 552मि, गाटा सं0 624/0.101, 625/0.126, 623/0.0510 में से 0.0510, ग्राम भोएं गाटा सं0 642मि, 690मि, ग्राम कमनगढ़ गाटा सं0 876, ग्राम नकराही गाटा सं0 232, गाटा सं0 604क/0.016, 605/0.089, 609ख/0.019, 606/0.041, 787ख/0.190 कुल रकबा 0.5260 का 1/2 भाग 0.263हे, गाटा सं0 208 मि, ग्राम कस्बा सुलतानपुर गाटा सं0 604/1 मि, 604/2 मि, ग्राम लोलेपुर गाटा सं0 292, गाटा सं0 456, 457, ग्राम इटकौली गाटा सं0 1023/0.3120 का 1/3 भाग, ग्राम सैफुल्लागंज गाटा सं0 670क/0.0250, 670ख/0.0380 में से 0.0380 का 1/2 भाग (कीमती 07 करोड़, 40 लाख रुपये) एवं चल सम्पत्ति 1. होण्डा साइन वाहन सं0 UP44W8876 2. एक्टिवा 6जी डीएलएक्स नं0 UP44BE6258 (कीमती 90 हजार रूपये) कुल 07 करोड़ 40 लाख 90 हजार रूपये को 14(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क किये जाने के सम्बन्ध में- 


मुकदमा अपराध संख्या 492/2015 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर से संबंधित अभियुक्त फिरोज अहमद उर्फ जलीश पुत्र निसार अहमद निवासी वजूपुर पोस्ट पखरौली थाना को0देहात जनपद सुलतानपुर हाल पता पल्टन बाजार थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर उत्तर प्रदेश गैंग लीडर है । इस गैंग के अन्य सदस्य रिशू सिंह उर्फ देवान सिंह निवासी बसखारी थाना कादीपुर, सौरभ सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र सत्य प्रकाश सिंह निवासी उमरी थाना अखण्डनगर सुलतानपुर, राहुल धूरिया पुत्र रामलौट निवासी जलालपुर थाना कादीपुर सुलतानपुर, रूकसार पुत्र जियाउल्लाह निवासी वजूपुर थाना को0देहात सुलतानपुर, इसरार पुत्र इरफान निवासी वजूपुर थाना को0देहात जनपद सुलतानपुर, दिलशाद पुत्र मंसूर निवासी वजूपुर थाना को0देहात सुलतानपुर, सिराज पुत्र मंसूर निवासी प्यारेपट्टी थाना को0देहात जनपद सुलतानपुर, विजय कुमार पुत्र बसंत बहादुर निवासी भुलकी थाना को0देहात जनपद सुलतानपुर है ।


आज दिनांक 19.12.2023 को जिला मजिस्ट्रेट सुलतानपुर के आदेश दिनांकित 11.12.2023 द्वारा अपराध संख्या 492/2015 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम से संबंधित गैंग लीडर अभियुक्त फिरोज अहमद उर्फ जलीश पुत्र निसार अहमद निवासी वजूपुर पोस्ट पखरौली थाना को0देहात जनपद सुलतानपुर हाल पता पल्टन बाजार थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति नामी-बेनामी से- ग्राम निजामपट्टी गाटा सं0 202 आदि 20 किता, गाटा सं0 214/839/0.2280 में से 0.0158 का 1/3 भाग, ग्राम घरहां खुर्द गाटा सं0 552मि (अर्धनिर्मित मकान), गाटा सं0 624/0.101, 625/0.126, 623/0.0510 में से 0.0510, ग्राम भोएं गाटा सं0 642मि, 690मि, ग्राम कमनगढ़ गाटा सं0 876, ग्राम नकराही गाटा सं0 232, गाटा सं0 604क/0.016, 605/0.089, 609ख/0.019, 606/0.041, 787ख/0.190 कुल रकबा 0.5260 का 1/2 भाग 0.263हे, गाटा सं0 208 मि, ग्राम कस्बा सुलतानपुर गाटा सं0 604/1 मि, 604/2 मि, ग्राम लोलेपुर गाटा सं0 292, गाटा सं0 456, 457, ग्राम इटकौली गाटा सं0 1023/0.3120 का 1/3 भाग, ग्राम सैफुल्लागंज गाटा सं0 670क/0.0250, 670ख/0.0380 में से 0.0380 का 1/2 भाग सम्पत्ति एवं अर्धनिर्मित मकान को जिला मजिस्ट्रेट जनपद सुलतानपुर महोदय के आदेश दिनांक 11.12.2023 के क्रम में अन्तर्गत धारा 14(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त/कुर्क किया गया । सम्पत्ति कीमत 07 करोड़ 40 लाख 90 हजार रूपये है को कुर्क कर सील किया गया । मौके पर श्रीमान उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी नगर सुलातनपुर एवं मुझ प्र0नि0 थाना कोतवाली नगर सुलतानपुर व पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में मुनादी कराकर सर्व साधारण एवं मीडिया को सूचित करते हुए कुर्क की कार्यवाही की गयी ।


अपराधिक इतिहास- 10 मुकदमें दर्ज है विवरण निम्नवत है-

1. मु0अ0सं0 231/12 धारा 147/148/149/302/307/504 भा0द0वि0 थाना को0नगर सुलतानपुर

2. मु0अ0सं0 168/12 धारा 147/148/323/504/506 भादवि थाना को0देहात सुलतानपुर

3. मु0अ0सं0 132/13 धारा 452/352/323/504/506 भादवि थाना को0नगर सुलतानपुर

4. मु0अ0सं0 40/2015 (चिक सं0 28/2015) धारा 302 भा0द0वि0 थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर

5. मु0अ0सं0 55/2015 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0नगर सुलतानपुर

6. मु0अ0सं0 478/15 धारा 504/506 भा0द0वि0 थाना को0नगर सुलतानपुर

7. मु0अ0सं0 492/15 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना को0नगर सुलतानपुर

8. मु0अ0सं0 295/16 धारा 147/148/323/427/307506 भादवि थाना को0नगर सुलतानपुर

9. मु0अ0सं0 19/2018 धारा 147/148/149/307/323/504/506 भा0द0वि0 थाना को0नगर सुलतानपुर

10. मु0अ0सं0 40/2022 धारा 323/427/452 भा0द0वि0 थाना को0नगर सुलतानपुर

अपराध के दम पर अर्जित हिस्ट्रीशीटर फिरोज अहमद उर्फ जलीश की करीब साढ़े सात करोड़ की चल-अचल संपत्ति प्रशासन ने की कुर्क,प्रशासन ने यूपी गैंगस्टर एक्ट की धारा-14(1) के तहत कुर्क की लगभग सात करोड़ 40 लाख 90 हजार रुपए की संपत्ति। वर्ष-2015 में दर्ज गैंगस्टर मुकदमे में फिरोज अहमद उर्फ जलीश निवासी बजूपुर बनाया गया है गैंग का सरगना,करीब 10 गंभीर मुकदमो की है फिरोज उर्फ जलीश की क्रिमिनल हिस्ट्री,माफिया मुख्तार अंसारी समेत अन्य का बताया जाता है करीबी पर नहीं आया कोई काम

कोतवाली नगर एवं कोतवाली देहात थाने से जुड़ा है फिरोज अहमद उर्फ जलीश का अपराध। सुलतानपुर शहर के बेशकीमती इलाके से जुड़े ग्राम निजामपट्टी,घरहाखुर्द,भोए, कमनगढ़,नकराही,कस्बा,इटकौली,लोलेपुर एवं सैफुल्लागंज स्थित नामी-बेनामी संपत्तियों को चिन्हित कर प्रशासन ने की कुर्की की कार्रवाई,अचल संपत्तियों के अलावा एक बाइक और एक स्कूटी भी प्रशासन ने किया है कुर्क

जिस गैंग का जलीश उर्फ फिरोज अहमद है सरगना,उसी गैंग का मेंबर है अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड का आरोपी सिराज अहमद उर्फ पप्पू पुत्र मंसूर अहमद,इसके अलावा रिशू सिंह उर्फ देवांश सिंह निवासी बसखारी-कादीपुर,सौरभ सिंह उर्फ छोटू सिंह निवासी उमरी-अखंडनगर,राहुल धुरिया जलालपुर-कादीपुर,रुखसार,इसरार व दिलशाद निवासीगण बजूपुर- कोतवाली देहात एवं विजय कुमार निवासी भुलकी- कोतवाली देहात

सूत्रों के मुताबिक इन हिस्ट्रीशीटरो की भी नामी-बेनामी सम्पत्तियो का जुटाया जा रहा ब्यौरा,जल्द ही इन सबकी भी अपराध के दम पर जुटाई गई अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर प्रशासन गैंगस्टर एक्ट के तहत कर सकता है कुर्क,कुर्की की बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में मची खलबली,अपराध के दम पर संपत्ति बनाने वालों में छाई निराशा,कई वर्षों से लम्बा ताना-बाना बुनकर अपराधिक कार्यों के बल पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी करने वालो में मचा हड़कंप,आपराधिक दिमाग लगाकर वर्षो से अवैध संपत्ति जुटाने वाले अपराधियो की मंशा पर फिरा पानी,आपराधिक कार्यो के दम पर इतने बड़े समय मे न जाने कितनों पर जुल्म ढाहकर अपराधियो ने बनाई थी लम्बी सम्पत्ति पर सारी सोच पर लग गया विराम,योगी सरकार में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसने का सिलसिला जारी


Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...