Skip to main content

राकेश मणि त्रिपाठी ने संभाला SVM Sultanpur के प्रधानाचार्य का कार्यभार...

 सुलतानपुर। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर के नए प्रधानाचार्य का कार्यभार राकेश मणि त्रिपाठी ने मंत्रोचार के साथ ग्रहण किया। इसके पूर्व रहे प्रधानाचार्य बलवंत सिंह का स्थानांतरण भारतीय शिक्षा समिति कार्यालय, प्रयागराज हो गया है। 

     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक डा. रामशंकर मिश्र, विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश जी, सहविभाग प्रचारक ॐ प्रकाश जी, जिला प्रचारक आशीष जी, भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल, प्रबंधक डॉ पवन कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष बलराम जी की उपस्थिति में नए प्रधानाचार्य को विद्यालय के कार्यालय प्रमुख विनय कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर कराकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया। इनके साथ शक्तिनगर, सोनभद्र से स्थानांतरित होकर आए दो आचार्य राकेश द्विवेदी, ऋषिदेव सिंह ने आचार्य पड़ का कार्यभार ग्रहण किया। बाद में आचार्य परिवार के साथ परिचयात्मक बैठक में विभाग संघचालक  डॉ रमाशंकर पांडेय ने नए प्रधानाचार्य को शुभकानाएं देते हुए उनके सफ़लतापुरक कार्य संपादन का आशीर्वाद दिया। 

       संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश जी ने कहाकि संगठन 1 और 1 का जोड़ 11 मानता हैं। जबकि गणित में 1 और 1 जोड़ने पर दो होता हैं। उन्होंने कहाकि टीम भाव से कार्य अच्छा और सरलता से होता है। लंबे समय तक एक ही स्थान पर होने से श्रद्धा घट जाती है और नकारात्मता आ जाती है। जिस कार्य के प्रति श्रद्धा नही होती, उसमें सकारात्मकता नही रह जाती हैं। प्रदेश निरीक्षण शेषधर द्विवेदी ने भी मार्गदर्शन किया और संचालन वरिष्ठ आचार्य अनिल कुमार पांडेय ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...