Skip to main content

नीतीश ने 8 मंत्रियों संग ली शपथ, 2 भूमिहार बने मंत्री, यादव, कुर्मी, कुशवाहा, राजपूत, मुसहर और कहार जाति से 1-1 मंत्री

पटना. नीतीश कुमार ने रविवार को एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 8 अन्य मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली. नई एनडीए सरकार में अभी मंत्री के रूप में और भी कई नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी लेकिन इसके पहले शुरुआती दौर में भी जातियों को साधने की कोशिश की गई है. इस बार मंत्री बने नेताओं में भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है. वहीं जदयू कोटे से विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार मंत्री बने हैं. हम कोटे से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन भी मंत्री बने हैं जबकि निर्दलीय सुमित कुमार को भी मंत्री बनाया गया है. वहीं भाजपा के प्रेम कुमार भी मंत्री बने हैं.

मंत्री बनने वालों में विजय कुमार सिन्हा और विजय चौधरी भूमिहार जाति से हैं. सम्राट चौधरी कुशवाहा जाति से हैं. वहीं यादव बिरादरी से विजेंद्र यादव जबकि कुर्मी जाति से श्रवण कुमार मंत्री बने है. संतोष सुमन मुसहर जाति से हैं वहीं प्रेम कुमार कहार जाति से आते हैं. नीतीश कुमार खुद भी कुर्मी जाति से आते हैं. ऐसे में कुर्मी और भूमिहार से जाति से 2-2 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके अतिरिक्त यादव, कुर्मी, कुशवाहा, राजपूत, मुसहर और कहार जाति से 1-1 मंत्री बने. 

नीतीश कुमार ने इतिहास कायम करते हुए एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नीतीश कुमार को राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. नीतीश कुमार ने एक रिकॉर्ड कायम करते हुए नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. वहीं वर्ष 2020 में विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ सरकार बनाने के बाद उन्होंने इसी कार्यकाल में तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली. इसके पहले 10 अगस्त 2022 को महागठबंधन सरकार में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. लेकिन रविवार सुबह नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया और इसके साथ ही बिहार में 18 महीने पुरानी महागठबंधन सरकार गिर गई.

Bihar में तख्ता पलट | Nitish ने थामा BJP का हाथ | Manish Kashyap ने कहा...

बिहार में बड़े सियासी घटनाक्रम में नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही महागठबंधन सरकार का अंत हो गया और नीतीश कुमार ने 9वीं बार CM पद की शपथ ली है।  बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी शपथ ग्रहण किया है। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्‍यमंत्री बनाया गया है। वहीं, डॉ. प्रेम कुमार (बीजेपी), विजय कुमार चौधरी (जेडीयू), बिजेंद्र प्रसाद यादव (जेडीयू), श्रवण कुमार (जेडीयू) संतोष कुमार सुमन (हम), सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय) मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण किया।

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...