मोहम्मद शमी और एथलीट पारुल को मिला अर्जुन पुरस्कार, सीएम योगी ने दी बधाई...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर मोहम्मद शमी और एथलीट पारुल चौधरी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के अवसर पर दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट किया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2023 के अंतर्गत क्रिकेट विश्वकप 2023 में अपने अद्वितीय प्रदर्शन से विश्व-पटल पर मां भारती को गौरवभूषित करने वाले उत्तर प्रदेश निवासी प्रख्यात गेंदबाज मो. शमी को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार-2023 से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई। आपकी यह अविस्मरणीय उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।
सीएम योगी ने दूसरी पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नई दिल्ली में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2023 के अंतर्गत एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाली उत्तर प्रदेश की बेटी पारुल चौधरी को अर्जुन पुरस्कार-2023 से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई। आप हमारा गौरव हैं। आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।
Comments
Post a Comment