Skip to main content

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में शामिल होने युवा जदयू कार्यकर्ता हुए रवाना...

गया।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आहवाहन पर जदयू पार्टी के द्वारा पटना में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया है ।

जयंती समारोह में शामिल होने के लिए गया युवा जदयू जिला अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा के नेतृत्व में अपने सुरक्षित वाहनों द्वारा सैकड़ो कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हो हुए हैं। इस मौके पर युवा जदयू जिला अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आहवाहन पर पटना के कर्पूरी सभागार में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें युवा जदयू के कार्यकर्ता उत्साह के साथ शामिल होने के लिए पटना जा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है इसलिए युवा जदयू गया के कार्यकर्ता उत्साहित हैं और अपने आप को गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट कर रहे हैं क्योंकि उनके आवाहन पर ही जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन जदयू पार्टी की ओर से की गई है। इस मौके पर युवा जदयू के जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार यादव, युवा जदयू जिला प्रभारी शिवा पांडे ,महासचिव आशीष पटेल, युवा जिला महासचिव यशवंत कुमार, टंकुपा प्रखंड अध्यक्ष अनूप कुमार ,बाराचट्टी प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार, जिला सचिव मुन्ना ठाकुर, एस यादव,चंदन सिन्हा के अलावे सैकड़ो कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

थकान के कारण रात में गहरी नींद में सो रहे थे 50 श्रद्धालु, नींद खुली चीख पड़े...

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे को याद कर घायल और अन्य श्रद्धालु सिहर जा रहे हैं। वह बस यही कह रहे कि अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी 50 श्रद्धालु सामूहिक भोजन किए।  इसके बाद अपनी-अपनी सीट पर बैठे और थकान के कारण गहरी नींद में चले गए। रात करीब ढाई बजे अचानक धमाका जैसी आवाज और झटका लगने पर उनकी नींद खुल गई। इसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। किसी के ऊपर सामान गिरा था तो कोई खिड़की में फंस गया था। घायल वीपेन मंडल, वीरेंद्र मंडल ने बताया कि वे 50 लोगों समूह सात सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले। 10 दिन के इस धार्मिक भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति 8-8 हजार रुपये का पैकेज था। साथ में खाना और खाना बनाने वाले भी थे। सभी श्रद्धालु पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन रविवार अयोध्या पहुंचे थे। जहां रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमे और मोबाइल में तस्वीर भी कैद की।     रात खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। वह सोमवार को सुबह तक वाराणसी पहुंचते। जहां श्रीकाशी ...