Skip to main content

रामोत्सव कार्यक्रम में मंगलवार को निकलेगी रामोत्सव यात्रा शामिल होंगे जिलेवासी

भरतकूप जल व चरण पादुका यात्रा को लेकर हो रही ऐतिहासिक तैयारी

सुल्तानपुर...आगामी 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्व संघ के निर्देश पर चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के क्रम में मंगलवार को शहर के मुख्य मार्गों पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी ।

मंगलवार को शोभायात्रा वी गुरुवार को चित्रकूट के भरतकूप से आने वाली चरण पादुका की तैयारी को लेकर सप्ताह भर से युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है एक और जहां जिला व शहर प्रशासन राम वन गमन मार्ग समेत मंदिरों व पार्कों की सफाई के लिए अभियान चला रहा है वही अतिक्रमण हटाकर जिले की तस्वीर बदलने की अनथक कार्यवाही जारी है । संघ के पदाधिकारियों द्वारा भाजपा व संघ से जुड़े स्वयंसेवकों को मंगलवार को होने वाली शोभायात्रा को भव्य बनाने के निर्देश दिए गए हैं..आयोजन को सफल बनाने को लेकर सभी जिम्मेदार पदाधिकारी लगातार बैठकर कर रहे हैं । 

मंगलवार को निकलने वाली शोभायात्रा में गोमती मित्र मण्डल गायत्री परिवार व्यापारिक संगठन शिक्षक संगठन राजनीतिक दल स्वयंसेवी संगठन समाजसेवियों के संगठन बुद्धिजीवियों के संगठन के शामिल होगें । जानकार सूत्रों ने बताया मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे से शहर के राजीव गांधी पार्क से रामोत्सव को संदर्भित भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी यह शोभा यात्रा शहर के पंचमुखी चौराहा शाहगंज चौक सब्जी मंडी गंदानाला बसअड्डा होते हुए वापस राजीव गांधी पार्क में संपन्न होगी । गुरुवार को जिले में पहुंचने में वाली भरतकूप के जल वा चरण पादुका यात्रा की तैयारी को लेकर भव्य स्वागत के निर्देश दिए गए हैं । वही नगर की तैयारी को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल शहर को नए ढंग से सजाने में जुट गए हैं चौराहों पर वंदन वार लगाए जा रहे हैं स्वागत द्वार बन रहा है विद्युत के खम्बो को रंग बिरंगी लाईट से सजाने की तैयारी चल रही है । शहर के मुख्य मार्गो सीता कुंड धाम समेत प्रमुख स्थानों पर ओम के केसरिया झंडे लगाए जा रहे हैं पालिका की ओर से शहर के प्रमुख मंदिरों वा पार्कों की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है इन व्यवस्थाओं की निगरानी स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल कर रहे हैं ।


🅰️भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व मकर संक्रांति (खिचड़ी) के पावन अवसर पर सीएम योगी।✍️

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...