Skip to main content

एकमुश्त समाधान योजना को मिली ऐतिहासिक सफलता...

एकमुश्त समाधान योजना' के तहत राज्य सरकार ने बिजली चोरी करते पकड़े गए लोगों को सहूलियत दी है। उनके बिल पर ब्याज व जुर्माने में 65 फीसदी की छूट दी जा रही है। ऐसे उपभोक्ता महज 35 फीसदी जुर्माना भर कर कानूनी कार्रवाई से मुक्त हो सकते हैं।जनता ने भरपूर सहयोग देकर उठाया योजना का लाभ, सफलतम ऐतिहासिक योजना में एक लाख से ज्यादा विद्युत चोरी के मामले हुए निस्तारित, 8 नवम्बर 2023 से शुरू होकर 4 चरणों में 16 जनवरी 2024 तक चलायी गयी एक मुश्त समाधान योजना, लगभग 52 लाख उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण, लिया लाभ, उपभोक्ताओं को मिला 1830 करोड़ रुपए का लाभ , उर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं के साथ विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी बधाई, राजस्व विभाग को मिला 5600 करोड़ रुपए, 1000 करोड़ रुपया योजना के तहत और आएगा 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बिलम्बित भुगतान अधिभार (सरचार्ज) में छूट देने के लिए शुरू की गयी एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को एतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है। इस योजना को सफल बनाने में जनता ने भी भरपूर सहयोग देते हुए जमकर लाभ उठाया है। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री एके शर्मा ने इस एतिहासिक सफलतम योजना के लिए जनता के साथ ही विध्युत कर्मियों को शुभकामनायें एवं बधाई दी है। साथ ही ऊर्जा मंत्री ने इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को सादर नमन किया। मंत्री श्री शर्मा ने बताया की इस योजना के तहत लगभग 52 लाख उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर 1830 करोड़ रुपए का लाभ लिया है। साथ ही ऊर्जा विभाग को 5600 करोड़ रूपये से ज्यादा का बकाया राजस्व भी प्राप्त हुआ और एक हज़ार करोड़ आने अभी शेष है। 

प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री एके शर्मा जी ने सूबे की जनता को बिलम्बित भुगतान अधिभार (सरचार्ज) में छूट देने के लिए 8 नवम्बर 2023 को ‘एक मुश्त समाधान योजना’ की शुरूआत की थी। यह योजना 4 चरणों के बाद 16 जनवरी 2024 को समाप्त हो गयी है। यह एक मुश्त समाधान योजना आज तक के विध्युत विभाग के इतिहास की सफलतम योजना के रूप में उभरी है। इतिहास में कभी भी विध्युत चोरी के मामले एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत निस्तारित नहीं किए जाते थे। जबकि इस एतिहासिक सफलतम योजना के अंतर्गत एक लाख से ज्यादा विध्युत चोरी के मामले निस्तारित किए गए हैं। मंत्री श्री शर्मा ने योजना का अत्यधिक लाभ लेने के लिए विद्युत उपभोक्ताओं से अपील भी की थी कि वे 'जल्दी आयें, ज़्यादा लाभ पाएँ’। जिसके अंतर्गत 52 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने पंजकीकरण कराकर 1830 करोड़ रुपए का भरपूर लाभ उठाया है। जिसके वहीं इस योजना में 5600 करोड़ से ज्यादा का बकाया राजस्व भी ऊर्जा विभाग के खाते में आया है। वहीं 1000 करोड़ रुपया अभी आना बाकी है। 

मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि 8 नवम्बर 2023 से 16 जनवरी 2024 तक चलायी गयी एक मुश्त समाधान योजना में पिछले वर्ष के सापेक्ष दो गुना से ज्यादा का राजस्व एकत्रित हुआ है। पिछले वर्ष चलायी गयी योजना के अंतर्गत 2900 करोड़ रुपये का बकाया राजस्व प्राप्त हुआ था वहीं इस वर्ष 5600 करोड़ रुपया राजस्व विभाग को मिल चुका है वहीं शेष एक हजार मिलना बाकी है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा इस योजना के एतिहासिक परिणाम के लिए हमारे विध्युत कर्मियों का बहुत बड़ा योगदान है। विद्युत कर्मचारियों ने देर रात तक कार्यलय खोलकर की गई मेहनत का ही परिणाम है जो एकमुश्त समाधान योजना आजतक की सबसे लोकप्रिय और सफलतम योजना बनकर उभरी है। विद्युत चोरी के लगभग एक लाख से अधिक मामलों का निस्तारण के साथ ही इस वर्ष की योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में लोगों ने विद्युत कनेक्शन भी लिये हैं। उन्होने कहा कि उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में अपना पंजीकरण कराया। 8 नवंबर से 16 जनवरी 2024 तक कुल 70 दिनों तक 4 चरणों में चली योजना का पहला चरण 8 से 30 नवंबर तक, दूसरा चरण 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक, तीसरा चरण 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तथा 1 जनवरी से 16 जनवरी 2024 तक चौथा चरण चलाया गया। जनता को अधिक से अधिक योजना का लाभ देने के लिए प्रदेश के सभी विद्युत उपकेन्द्रों पर कैम्प लगाये गये। जिसके अन्तर्गत मौके पर ही विद्युत बिल से सम्बन्धित, मीटर से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण किया गया।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इस एतिहासिक सफलतम एक मुश्त समाधान योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया है। गांव-गांव में डुग्गी पिटवाकर, लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्घोषणा करायी गयी। शहर के मुख्य स्थानों पर बड़े-बड़े बैनर पोस्टर लगवाये गये तथा सभी पात्र उपभोक्ताओं को सूचना पत्र के माध्यम से एस0एम0एस0 के माध्यम से व्हाट्स एप के माध्यम से प्रेषित की गयी और रेडियो जिन्गल बनाया गया। इस योजना को सफल बनाने में प्रदेश के जनप्रतिनिधियों ने भी खूब प्रचार किया। विभागीय अधिकारियों के साथ स्वयं ऊर्जा मंत्री श्री एके शर्मा ने योजना की लगातार समीक्षा की तथा कार्मिकों को कुशल नेतृत्व और प्रोत्साहन दिया। जिसका परिणाम है की योजना इतनी सफल हुई। वहीं अध्यक्ष पावर कॉर्पोरेशन और सभी डिस्कोम के एमडी द्वारा इस योजना के दौरान क्षेत्रों का दौरा कर सघन अनुश्रवण किया गया। मंत्री श्री शर्मा ने बताया इस कि इस योजना के अंतर्गत पूर्वांचल में 14.63 लाख, मध्यांचल में 14.16 लाख, दक्षिणांचल में 10.27 लाख , पश्चिमांचल में 11.57 लाख और केस्को में 22 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण करा कर लाभ लिया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोपरि रखते हुए छूट की एक बेहतर योजना लायी थी। जिसमें प्रदेश की जनता ने भरपूर सहयोग देते हुए जमकर लाभ उठाया है। इसके लिए ऊर्जा मंत्री ने जनता के साथ ही विध्युत कर्मियों को भी हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई दी है। ऊर्जा मंत्री ने इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को सादर नमन किया।

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...