Skip to main content

राम मंदिर पर फैसला देने वाली पीठ को निमंत्रण, VIP लिस्ट में नाम...

 राम जन्मभूमि मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाली सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के पांचों जजों को प्राण प्रतिष्ठा (22 जनवरी) का निमंत्रण दिया गया है. इन सभी जजों को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राज्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.

अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होना है. इस कार्यक्रम में राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला देने वाले उन पांच जजों को भी आमंत्रित किया गया है. इन्हीं पांच जजों की मोहर के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने की तस्वीर साफ हो गईं थीं. ये फैसला साल 2019 में आया था.

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अब गिनती के कुछ दिन रह गए हैं. सोमवार, 22 जनवरी को समारोह होना. कौन आएगा, कौन नहीं, किसको निमंत्रण दिया गया, किसे नहीं, इस पर सबकी निगाहें हैं. पांच जज, जिनके ऐतिहासिक फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हुआ, उनको क्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है. यह चर्चा का विषय था जिस पर अब पूरी तरह स्पष्टता आ गई है.
55 पन्ने की गेस्ट लिस्ट सामने आई है, जिसमें उन वीआईपी, नामचीन लोगों का जिक्र है जिन्हें अयोध्या में 22 जनवरी के समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है. इस लिस्ट में सुप्रीम कोर्ट के उन पांच जजों के भी नाम शामिल हैं जिन्होंने राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला सुनाया था. राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद की सुनवाई करने वाले पांच जज जिन्हें 22 जनवरी के कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया है, वे हैं – रंजन गोगोई, शरद अरविंद बोबडे, डीवाई चंद्रचूड़, अशोक भूषण, एस. अब्दुल नजीर.

कोर्ट ने क्या सुनाया था फैसला?

9 नवंबर 2019 को राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद का अंतिम फैसला हुआ था. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि जो 2.77 एकड़ की विवादित जमीन है, वह रामलला की जन्मभूमि है. कोर्ट ने इस जमीन को उस ट्रस्ट को सौंपने का फैसला सुनाया था जिसे भारत सरकार ने बाद में बनाया.

कोर्ट ने सरकार से यह भी कहा था कि वह एक अलग 5 एकड़ जमीन उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को दे ताकि बोर्ड एक मस्जिद बना सके. 6 दिसंबर 1992 को एक भीड़ ने बाबरी मस्जिद को ढा दिया था. इसके बाद से राम मंदिर आंदोलन ने दूसरा रूख ले लिया.

#Live: श्रीराम चरण पादुका पहुंची प्रतापगढ़. | Ayodhya | Chitrakoot | Ram Mandir

राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम 22 जनवरी को होना है. इसके लिए कुछ राज्यों में छुट्टी की भी घोषणा कर दी गई है. इस कार्यक्रम के लिए देश के नामचीन लोगों जो फिल्म से लेकर व्यापार जगत के हैं, उन्हें आमत्रंण भेजा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के लिए 11 दिनों के अनुष्ठान पर हैं.

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...