Skip to main content

जुमे की नमाज पर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम...

काशी विश्वनाथ धाम पर केंद्रीय सुरक्षा बल और पुलिस तैनात की गई है। पूजा का अधिकार मिलने के बाद मुस्लिम पक्ष की प्रतिक्रिया ने पुलिस की सतर्कता को बढ़ा दिया है।  पुलिस कमिश्नर ने ज्ञानवापी में शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।मुस्लिम पक्ष ने बनारस बंद का किया आह्वान, मस्जिदों में जुटने की अपील, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास तहखाने में वादी को पूजा का अधिकार मिलने के बाद, तहखाने में मूर्तियों का दर्शन करने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। बैरिकेडिंग के बाहर से ही भक्त झांककर दर्शन कर रहे हैं। आम लोगों को तहखाने के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।इससे पहले ​​​​​​तहखाने में 31 साल बाद बुधवार देर रात 11 बजे मूर्तियां रख कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद आज जुमे की नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। काशी हाईअलर्ट पर है। जिले में कड़ी सुरक्षा और पुख्ता इंतजाम के बीच नमाज अता की जाएगी।काशी विश्वनाथ धाम पर केंद्रीय सुरक्षा बल और पुलिस तैनात की गई है। पूजा का अधिकार मिलने के बाद मुस्लिम पक्ष की प्रतिक्रिया ने पुलिस की सतर्कता को बढ़ा दिया है। पुलिस कमिश्नर ने ज्ञानवापी में शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

शहर में अमन चैन कायम रखने के लिए गुरुवार देर रात तक प्रशासनिक अधिकारी ने दोनों समुदाय के साथ बैठकें करते रहे। सीपी के निर्देश के बाद सभी डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी ने अपने क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के साथ संवाद किया।कमिश्नरेट की सोशल मीडिया सेल को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर सतर्कता से नजर रखने को कहा गया है। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को माहौल पर अतिरिक्त सतर्कता के साथ नजर रखने को कहा गया है।शहर में शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं अराजक तत्वों पर सख्ती बरतने की चेतावनी दी। पुलिस की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में रूट मार्च करती रहीं। संदिग्धों से पूछताछ कर घरों में रहने की बात कही।


तीन जिलों से पुलिस फोर्स मंगाई गई

मुस्लिम समाज के विरोध और जुमे की नमाज से पहले पूरे ज्ञानवापी इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हाईअलर्ट के बीच तीन पड़ोसी जिलों से पुलिस फोर्स मंगाई गई है। सड़कों से लेकर गलियों में भी पुलिस के दस्तों ने अधिकारियों के साथ गश्त और फ्लैग मार्च कर रहे हैं।शांति व्यवस्था कायम रखने और सौहार्द बनाये रखने के लिए गाजीपुर और चंदौली की फोर्स सड़कों पर उतर गई है।

Related Post:

video: रामोत्सव प्रदर्शनी में आयोजित किया बार बालाओं का डांस

प्राइवेट जेट में अरबपतियों की अय्याशी का खुलासा, एयर होस्टेस ने कहा- बनाने पड़ते थे संबंध...

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...