Skip to main content

फर्जी गोलीकांड रचने वालों को मिली सजा

रंगदारी वसूलने समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार 

सुल्तानपुर: 09.02.2024 को सत्यनरायण गौड पुत्र हौसिला प्रसाद निवासी ग्राम बनगांव थाना भीटी जनपद अम्बेडकरनगर की फर्जी गोली काण्ड की घटना का संदिग्ध प्रतीत होने के आधार पर जांच की गयी तो दौरान जांच व बयान गवाहान ग्राम बनगांव थाना भीटी जनपद अम्बेडकरनगर के अपराध रजिस्टर के अवलोकन व लोगों की जानकारी से ज्ञात हुआ कि शैलेन्द्र सिंह उर्फ बब्लू पुत्र हौसिला प्रसाद सिंह नि0 बनगांव थाना भीटी अम्बेडकरनगर के द्वारा अपने ही गांव के सत्यनरायण गौड पुत्र हौसिला प्रसाद व अनिल कुमार पुत्र रामलाल को मोहरा बनाकर फर्जी घटना बनाकर मुकदमा में सुलह करने के आशय से व परेशान करने की नियत से जयप्रकाश सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह, रामजनम पुत्र राजाराम, भीमसेन सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह व अखिलेश सिंह पुत्र इन्द्रसेन सिंह नि0गण बनगांव थाना भीटी जिला अम्बेडकरनगर के विरुद्ध मुकदमा लिखाना चाहता है । जांच में पाया गया कि प्रार्थना पत्र में नामित नामित जयप्रकाश सिंह, भीमसेन सिंह, अखिलेश सिंह, रामजनम निवासीगण बनगांव थाना भीटी जनपद अम्बेडकरनगर घटना के समय अपने गांव पर मौजूद थे तथा नामित व्यक्ति अपने गांव पर प्राईमरी स्कूल के पास उपस्थित होना सीसीटीवी कैमरा के अवलोकन से उपस्थित होना पाया गया है । प्रार्थना पत्र में नामित व्यक्तियों का घटनास्थल पर होना नहीं पाया जाता है ।  सत्यनरायण गौड व अनिल कुमार द्वारा फर्जी चोट बनाकर अनिल कुमार के विरुद्ध लिखे गये मुकदमा में समझौता करने व मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने व फर्जी तहरीर देकर मुकदमा लिखाने का प्रयास किया गया है । घटना पूर्णतः फर्जी व मनगढ़त 80 किमी. दूरी पर घटनास्थल सुनियोजित तरीके से सत्यनरायण गौड व अनिल कुमार के द्वारा बनाया गया है । सत्यनरायण गौड के बाएं हाथ में आई चोट अनिल कुमार व सत्यनरायण गौड के द्वारा स्वयं ही पहुंचायी गयी है । जिससे यह प्रतीत होता है कि सत्यनरायण गौड व अनिल कुमार द्वारा फर्जी घटनास्थल बनाकर पुलिस को गुमराह करके नामित व्यक्तियों को परेशान करने की नियत से रची गयी है । 

थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 046/2024 धारा 386/211/182/195/120B भादवि0 से संबधित अभियुक्तगण 1.सत्यनरायण गौड पुत्र हौसिला प्रसाद 2. अनिल कुमार पुत्र रामलाल 3. बलवंत पुत्र निधी पासी नि0गण ग्राम बनगाव थाना भीटी जनपद अम्बेडकर नगर को दिनांक 11.02.2024 को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

UPPSC Paper Leak

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...